खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : उपचुनाव में जीत के बाद रवींद्र धंगेकर, अश्विनी जगताप ने विधायक के तौर पर ली शपथ
Published : Mar 9, 2023, 12:04 pm IST
Updated : Mar 9, 2023, 12:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Ravindra Dhangekar, Ashwini Jagtap sworn in as MLAs after victory in bypolls
Ravindra Dhangekar, Ashwini Jagtap sworn in as MLAs after victory in bypolls

उपचुनाव के लिए मतदान 26 फरवरी को हुआ था और परिणाम दो मार्च को घोषित किए गए।

मुंबई : कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अश्विनी जगताप ने क्रमश: कसबा पेठ और चिंचवाड़ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत के बाद, बृहस्पतिवार को विधायक के तौर पर शपथ ग्रहण की। महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद जगताप और धंगेकर ने सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों का हाथ जोड़ कर अभिवादन किया तथा सदस्यों ने मेजें थपथपा कर उनका स्वागत किया।

कसबा और चिंचवाड़ सीटों पर भाजपा के विधायकों लक्ष्मण जगताप और मुक्ता तिलक के निधन के कारण उपचुनाव कराए गए।

उपचुनाव में भाजपा, करीब 28 वर्ष से अपना गढ़ रही कसबा पेठ विधानसभा सीट पर कब्जा बरकरार रखने में नाकाम रही। इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने दिलचस्प मुकाबले में भाजपा के हेमंत रसाने को मात दी। यह सीट सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई थी। उपचुनाव के लिए मतदान 26 फरवरी को हुआ था और परिणाम दो मार्च को घोषित किए गए।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM