खबरे |

खबरे |

ओडिशा सरकार ने 2,841 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाओं को दी मंजूरी
Published : May 9, 2023, 5:27 pm IST
Updated : May 9, 2023, 5:27 pm IST
SHARE ARTICLE
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (फाइल फोटो)
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (फाइल फोटो)

इन परियोजनाओं से 3,721 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने राज्य में 2,841 करोड़ रुपये के कुल निवेश वाली 11 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बोलांगीर, गंजाम, जगतसिंहपुर, खुर्दा, मयूरभंज, रायगड़ा, संबलपुर और सुंदरगढ़ जिलों में स्थापित की जाने वाले इन परियोजनाओं से 3,721 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

मुख्य सचिव पी के जेना ने बताया कि सोमवार को हुई 'राज्य स्तरीय एक खिड़की अनुमति प्राधिकार' (SLSWCA) की बैठक के दौरान परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

उन्होंने बताया कि 11 परियोजनाओं में से नौ परियोजनाओं का प्रस्ताव उन फर्मों के द्वारा दिया गया था जिसने पिछले साल दिसंबर में 'मेक इन ओडिशा' सम्मेलन में भाग लिया था।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि परियोजनाओं में एल्युमिनियम से लेकर इस्पात, रसायन, प्लास्टिक, खाद्य प्रसंस्करण और पैकेजिंग, कपड़ा और परिधान, पर्यटन और नवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं।

Location: India, Odisha, Bhubaneswar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM