खबरे |

खबरे |

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे लोग, अचानक पेड़ से टकराई गाड़ी, तीन महिलाओं की मौत
Published : May 9, 2023, 6:21 pm IST
Updated : May 9, 2023, 6:21 pm IST
SHARE ARTICLE
suddenly the car overturned, three women died
suddenly the car overturned, three women died

टायर फटने के बाद गाड़ी 2 से 3 बार पलट गई।

जगदलपुर:  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के किलेपाल में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे 3 महिलाओं की मौत और लगभग 4 लोग घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पु​लिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कड़ेनार थाना अंतर्गत बड़े किलेपाल गांव के करीब सड़क दुर्घटना में  3 महिलाओं की मौत हो गई है.

मिली जामकारी के मुताबिक बीजापुर जिले की निवासी गुरुअम्मा और अन्य लोग विवाह समारोह में शामिल होने जगदलपुर के लिए रवाना हुए थे, लेकिन बड़े किलेपाल तिराहा के करीब पहुंचने पर वाहन एक पेड़ से टकराकर पलट गया। स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे.बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि टायर फटने के बाद गाड़ी 2 से 3 बार पलट गई। फिर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया।  उन्होंने बताया कि घटना में घायल वाहन चालक धीरज दुर्गम (27) को प्राथमिक उपचार के बाद​ जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों की हालत सामान्य है। मृतकों की पहचान निकिता कावड़े (19), नीला दुर्गम (53) और गुरुअम्मा झाड़ी (55) के रुप में हुई है. 

 

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM