खबरे |

खबरे |

ओडिशा के कालाहांडी में गोलीबारी के दौरान तीन माओवादी ढेर, पुलिसकर्मी घायल
Published : May 9, 2023, 1:38 pm IST
Updated : May 9, 2023, 1:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Three Maoists killed, policeman injured in firing in Odisha's Kalahandi (फाइल फोटो)
Three Maoists killed, policeman injured in firing in Odisha's Kalahandi (फाइल फोटो)

कालाहांडी-कंधमाल जिलों की सीमा से सटे वन क्षेत्रों में तलाश अभियान अब भी जारी है।

भवानीपटना (ओडिशा) : ओडिशा के कालाहांडी जिले में एक जंगल में पुलिस ने गोलीबारी के दौरान कम से कम तीन माओवादियों को मार गिराया और इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सुबह हुई, जब इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया जा रहा था।

पुलिस महानिदेशक (DGP) सुनील के. बंसल ने बताया, ‘‘तीन माओवादियों को मार गिराया गया है और पुलिस उपाधीक्षक (DSP) रैंक का एक अधिकारी गोलीबारी में घायल हुआ है।’’ उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को बोलांगीर के भीमा भोई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीजीपी ने कहा कि कालाहांडी-कंधमाल जिलों की सीमा से सटे वन क्षेत्रों में तलाश अभियान अब भी जारी है।

Location: India, Odisha, Bhubaneswar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM