खबरे |

खबरे |

छत्तीसगढ़ : एक ही परिवार के तीन बच्चे कुएं में गिरे, मौत
Published : Jul 10, 2023, 1:47 pm IST
Updated : Jul 10, 2023, 1:47 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

पुलिस को जानकारी मिली है कि तीनों बच्चे घर के करीब पेड़ से अमरूद तोड़ रहे थे।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक ही परिवार के तीन बच्चे कुएं में गिर गए और तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के आरंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत चरौदा गांव में तीन बच्चे आठ वर्षीय बालिका केसर साहू, केसर का छोटा भाई उल्लास साहू (पांच) और उनका चचेरा भाई पेयस साहू (चार) कुएं में गिर गए। इस घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि तीनों बच्चे घर के करीब पेड़ से अमरूद तोड़ रहे थे। पेड़ के पास ही एक बड़ा कुआं है। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब बच्चे देर तक घर नहीं पहुंचे तब उनके परिजनों ने उनकी खोज शुरू की। जब बच्चों की दादी ने कुएं की जाली और पेड़ की शाखाएं टूटी हुई देखी तब उसने इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्य वहां पहुंचे और बच्चों को कुएं से बाहर निकाला। तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस दल को घटना स्थल के लिए भेजा गया। बाद में पुलिस दल ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उन्होंने आशंका जताई कि बच्चे अमरूद तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे और शाखा टूटने के कारण कुएं में गिर गए। इस घटना में तीनों की मृत्यु हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM