खबरे |

खबरे |

नवी मुंबई के देखभाल केंद्र में मानसिक रूप से बीमार महिला की हत्या
Published : Jun 12, 2023, 5:03 pm IST
Updated : Jun 12, 2023, 5:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Mentally ill woman murdered at care center in Navi Mumbai
Mentally ill woman murdered at care center in Navi Mumbai

अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

ठाणे :  महाराष्ट्र में नवी मुंबई के एक निजी देखभाल गृह में मानसिक रूप से बीमार 60 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई । हत्या का आरोप गृह में ही रहने वाली एक अन्य महिला पर है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार सुबह साढ़े 11 बजे ऐरोली में स्थित एक निजी देखभाल गृह में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी 65 साल की महिला ने पीड़िता नंदा बोबाटे पर स्टील की प्लेट से हमला कर दिया। अधिकारी ने कहा कि हमले में बोबाटे की मौत हो गई जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

उन्होंने बताया कि देखभाल गृह के कर्मचारियों की सूचना पर रबाले पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि दोनों महिलाएं मानसिक रूप से बीमार थी और उनका देखभाल गृह में इलाज किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM