खबरे |

खबरे |

पश्चिम बंगाल: मालदा में ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चार की मौत
Published : Sep 12, 2023, 4:30 pm IST
Updated : Sep 12, 2023, 4:30 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पुलिस ने बताया कि ट्रक मालदा शहर की ओर जा रहा था।

इंग्लिश बाजार (प. बंगाल): पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मंगलवार को एक ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा में सवार चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे गाजोल पुलिस थाना क्षेत्र के श्यामनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर हुई। उसने बताया, गौरांगपुर के चार सब्जी विक्रेता ई-रिक्शा से गाजोल बाजार जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि ट्रक मालदा शहर की ओर जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल व्यक्ति ने गाजोल ग्रामीण अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार है तथा उसकी तलाश की जा रही है।

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM