खबरे |

खबरे |

कर्नाटक सरकार ने पांचवें राज्य वित्त आयोग का किया गठन
Published : Oct 12, 2023, 1:50 pm IST
Updated : Oct 12, 2023, 1:50 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पूर्व सांसद सी नारायणस्वामी इस आयोग की अध्यक्षता करेंगे।

बेंगलुरु : कर्नाटक सरकार ने पांचवें राज्य वित्त आयोग का गठन किया है। यह आयोग शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) तथा पंचायत राज संस्थानों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा के बाद संसाधनों के विभाजन व आवंटन पर सिफारिशें देगा। पूर्व सांसद सी नारायणस्वामी इस आयोग की अध्यक्षता करेंगे। सेवानिवृत्त आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी मोहम्मद सनाउल्ला और राज्य लेखा विभाग के सेवानिवृत्त नियंत्रक आर एस फोंडे इसके सदस्य होंगे।

सरकारी आदेश के अनुसार आयोग जिला पंचायत, तालुक पंचायत, ग्राम पंचायत, नगर निगम, शहर नगरपालिका परिषद, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करेगा। यह उन करों, शुल्कों, टोल और शुल्कों का भी निर्धारण करेगा जो यूएलबी और पंचायतों को सौंपे या उनके द्वारा विनियोजित किए जा सकते हैं।

आदेश में कहा गया, ‘‘ आयोग अपनी सिफारिशें करते समय राज्य सरकार के संसाधनों और नागरिक प्रशासन, ऋण सेवा, विकास तथा अन्य प्रतिबद्ध व्यय के कारण होने वाली मांगों को ध्यान में रखेगा।’’ आयोग को 28 फरवरी 2024 तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। 

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM