खबरे |

खबरे |

Assam Board Exam: सामान्य विज्ञान का Question Paper हुआ लीक, परीक्षा रद्द
Published : Mar 13, 2023, 11:15 am IST
Updated : Mar 13, 2023, 11:15 am IST
SHARE ARTICLE
General Science question paper leaked, exam canceled
General Science question paper leaked, exam canceled

शिक्षा मंत्री पेगू ने कहा, ‘‘शिक्षकों के शामिल होने का कोई सवाल नहीं है।

गुवाहाटी : असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने सोमवार को कहा कि राज्य बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा का सामान्य विज्ञान का प्रश्नपत्र लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई है। शिक्षा मंत्री पेगू ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ​​को मामले की जांच करने का आदेश दिया गया है।

पेगू ने कहा, ‘‘रविवार रात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (एसईबीए) को कुछ सुराग मिले कि सोमवार को होने वाली (सामान्य विज्ञान) परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया है। इसलिए परीक्षा रद्द कर दी गई। अगली तारीख की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच के बाद ही प्रश्नपत्र लीक के स्रोत और इसमें शामिल लोगों का पता चल पाएगा।  पेगू ने कहा, ‘‘शिक्षकों के शामिल होने का कोई सवाल नहीं है। प्रश्नपत्र पुलिस थानों में रखे जाते हैं और परीक्षा के दिन सुबह ही परीक्षा केंद्रों पर ले जाए जाते हैं।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM