खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र के ठाणे में कार में लगी आग; तीन लोग बाल-बाल बचे
Published : Oct 16, 2023, 12:13 pm IST
Updated : Oct 16, 2023, 12:13 pm IST
SHARE ARTICLE
Image used for representational purposes only
Image used for representational purposes only

हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक कार में  अचानक आग लग गई, लेकिन वाहन में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया रविवार देर रात हुई इस घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जब कार रात करीब 11 बजकर 47 मिनट पर शिलफाटा-महापे रोड से गुजर रही थी तो चालक ने धुआं निकलते देखा और तुरंत गाड़ी रोक दी। वह उतरा और कार में सवार दो अन्य लोगों को भी उसने नीचे उतरने के लिए कहा। अधिकारी ने बताया कि तीनों व्यक्तियों के वाहन से बाहर निकलने के कुछ मिनट बाद ही कार में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकलकर्मी तथा आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीम मौके पर पहुंची और करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। तड़वी के अनुसार, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM