खबरे |

खबरे |

मुंबई : झुग्गी बस्ती में लगी आग, दो घायल
Published : May 17, 2023, 12:00 pm IST
Updated : May 17, 2023, 12:00 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिनकी उम्र 19 साल और 30 साल है।

मुंबई :  मुंबई के बांद्रा इलाके में बुधवार को तड़के एक झुग्गी बस्ती में आग लगने से दो लोग घायल हो गए। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बांद्रा (पश्चिम) में नरगिस दत्त नगर स्थित झुग्गी बस्ती में तड़के चार बज कर करीब 40 मिनट पर लगी आग में किसी की मौत होने की कोई खबर नहीं है।

एक अधिकारी के मुताबिक, आग में भूतल और पहली मंजिल की 10-12 झोपड़ियां तबाह हो गईं।

उन्होंने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियों, पानी के सात टैंकर और कई अन्य अग्निशमन उपकरणों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और आग पर सुबह आठ बजे के आसपास काबू पा लिया गया।

अधिकारी के अनुसार, घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिनकी उम्र 19 साल और 30 साल है। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को बांद्रा के सरकारी भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं चल सकी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM