खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र: काला जादू कर महिला का गर्भ गिराने की साजिश, दो के खिलाफ मामला दर्ज
Published : Aug 17, 2023, 6:09 pm IST
Updated : Aug 17, 2023, 6:09 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

महिला ने उसे डिजिटल माध्यम से 4,000 रुपये का भुगतान भी किया।

पालघर (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने काला जादू कर एक महिला के गर्भ को खत्म करने की साजिश के आरोप में एक गृहिणी सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मांडवी थाने के प्रभारी ने बताया कि मामला महाराष्ट्र मानव बलि, अन्य अमानवीय, बुराई और अघोरी प्रथाओं तथा काला जादू रोकथाम एवं उन्मूलन अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी गृहिणी का उस महिला से विवाद है, जो उसके पति की रिश्तेदार है। उन्होंने बताया कि महिला के गर्भ के बारे में पता चलने के बाद आरोपी गृहिणी ने मंगलवार को कथित रूप से काला जादू के जरिये इसे समाप्त करने के लिए एक बाबा से संपर्क किया। काम पूरा करने के लिए महिला ने उसे डिजिटल माध्यम से 4,000 रुपये का भुगतान भी किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी गृहिणी के पति ने बातचीत सुनी और पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी ने बताया कि उनकी शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM