खबरे |

खबरे |

राजस्थान : दुष्कर्म आरोपी, पुरुष के भेष में निकली महिला, मेडिकल जांच ने खोली पोल
Published : Dec 17, 2022, 12:46 pm IST
Updated : Dec 17, 2022, 12:46 pm IST
SHARE ARTICLE
Rajasthan: Rape accused, woman disguised as man, medical examination exposed
Rajasthan: Rape accused, woman disguised as man, medical examination exposed

थाना प्रभारी माया पंडित ने बताया कि 28 नवंबर को मामला दर्ज किया गया था कि शंकर नामक आरोपी ने नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म किया। आरोपी निकली महिला

जयपुर : राजस्थान के सिरोही जिले में दुष्कर्म का आरोपी व्यक्ति, पुरुष के भेष में रहने वाली महिला निकली। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

महिला थाना की थाना प्रभारी माया पंडित ने बताया कि 28 नवंबर को मामला दर्ज किया गया था कि शंकर नामक आरोपी ने एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पांच दिसंबर को थाने ले आई। आरोपी ने पुलिस से कहा कि वह पुरुष नहीं बल्कि पुरुष के भेष में रहने वाली महिला है। मेडिकल जांच की गई, जिसमें आरोपी के महिला होने की पुष्टि हुई। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी पर बलात्कार का आरोप झूठा पाया गया लेकिन उस पर अपहरण का भी आरोप लगाया गया था, इसलिए उसे सम्बद्ध धारा के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कहा कि अपने पति द्वारा छोड़ दिए जाने के बाद वह आजीविका कमाने के लिए इस तरह से पुरुष के भेष में रहने लगी।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM