खबरे |

खबरे |

Telangana Fire: घर में लगी भीषण आग, दो बच्चों समेत छह लोग जिंदा जले, मौत
Published : Dec 17, 2022, 12:36 pm IST
Updated : Dec 17, 2022, 12:36 pm IST
SHARE ARTICLE
Six people including two children burnt to death in Telangana
Six people including two children burnt to death in Telangana

तेलंगाना से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है. बताया जा रहा है शुक्रवार रात एक घर में भीषण आग लग गयी. जिसमें दो बच्चों सहित छह लोगों की जिंदा जलकर मौत..

करीमनगर (तेलंगाना) : तेलंगाना के मनचेरियल जिले में हुई एक दर्दनाक घटना में दो बच्चों समेत छह लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। रामागुंडम के पुलिस उपायुक्त अखिल महाजन ने बताया कि मनचेरियल जिले के वेंकटपुर गांव में एक झोपड़ी में शुक्रवार देर रात डेढ़ बजे के आसपास उस समय आग लग गई, जब ये लोग गहरी नींद में सो रहे थे। 

महाजन ने कहा, “आग की लपटों ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे छह लोग जिंदा जल गए। वे सभी गहरी नींद में थे।”

बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी एक ही परिवार से है.  मृतकों में से एक की पहचान मासू शिवैया (50) के रूप में हुई है, जो ग्राम राजस्व सहायक (वीआरए) के पद पर कार्यरत था।  महाजन ने कहा, “आग लगने की यह घटना संदिग्ध लग रही है...। पुलिस दल इसके पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिशों में जुटा है।” उन्होंने कहा कि शवों को निकाल लिया गया है और घटना की जांच जारी है।

Location: India, Telangana, Karimnagar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM