खबरे |

खबरे |

राजस्थान में गर्मी की धमक, बाड़मेर में पारा 37 डिग्री के पार
Published : Feb 18, 2023, 3:49 pm IST
Updated : Feb 18, 2023, 3:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Heat wave in Rajasthan, mercury crosses 37 degree in Barmer
Heat wave in Rajasthan, mercury crosses 37 degree in Barmer

उल्लेखनीय है कि अभी फागुन महीने का कृष्ण पक्ष चल रहा है और इस दौरान आमतौर पर तापमान अचानक एवं इतना अधिक नहीं बढ़ता है।

जयपुर :  राजस्थान में सर्दी की विदाई होते ही गर्मी ने अब अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है जहां सीमावर्ती बाड़मेर में पारा 37 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार, उत्तरी अरब सागर एवं आसपास के गुजरात क्षेत्र के ऊपर एक प्रति चक्रवाती तंत्र विकसित होने से पिछले दिनों में राज्य में तापमान अचानक बढ़ा है।

मौसम केंद्र जयपुर के आंकड़ों के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में सबसे अधिक तापमान सीमावर्ती बाड़मेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.8 डिग्री अधिक है। वहीं बीकानेर में यह 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह अधिकतम तापमान जोधपुर में 36.5 डिग्री, फलौदी में 36.2 डिग्री, जैसलमेर में 35.5 डिग्री, डूंगरपुर में 35 डिग्री व चुरू में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उल्लेखनीय है कि अभी फागुन महीने का कृष्ण पक्ष चल रहा है और इस दौरान आमतौर पर तापमान अचानक एवं इतना अधिक नहीं बढ़ता है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मौसम अभी शुष्क बना रहेगा। हालांकि 21-22 फरवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

Location: India, Rajasthan, Ganganagar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM