खबरे |

खबरे |

छत्तीसगढ़ में यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, 26 घायल
Published : Jun 19, 2023, 3:08 pm IST
Updated : Jun 19, 2023, 3:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Passenger bus accident in Chhattisgarh
Passenger bus accident in Chhattisgarh

घायल आठ यात्रियों को रायगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में निजी यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 26 यात्री घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आठ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक निजी यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने 26 यात्री घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि आज सुबह लगभग आठ बजे रायगढ़ से 40 किलोमीटर दूर घरघोड़ा क्षेत्र में दर्री डीपा रेलवे पुल के डिवाइडर से एक यात्री बस टकरा गई। बस रायगढ़ से लैलूंगा जा रही थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल रवाना किया गया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि घायल आठ यात्रियों को रायगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर है। वहीं 18 यात्रियों को हल्की चोटें आई थी, उन्हें घरघोड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। पुलिस ने यात्री बस को जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM