खबरे |

खबरे |

भारी बारिश का कहर: तेलंगाना सरकार ने दो दिन स्कूल बंद करने की घोषणा की
Published : Jul 20, 2023, 12:28 pm IST
Updated : Jul 20, 2023, 12:28 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

शिक्षा मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी ने दो दिनों के लिए स्कूलों को बंद करने के संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी।

हैदराबाद : तेलंगाना में लगातार तीन दिन से हो रही भारी बारिश के चलते राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को स्कूल बंद करने की घोषणा की है। शिक्षा मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी ने दो दिनों के लिए स्कूलों को बंद करने के संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी।

मंत्री ने ट्वीट में लिखा, ‘‘राज्य में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर और मुख्यमंत्री केसीआर गारू के निर्देशों के तहत राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दो दिनों के लिए छुट्टियां घोषित करने का फैसला लिया गया है। ’’

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की वेबसाइट के अनुसार, तेलंगाना के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, जगित्याल, राजन्ना सिरसिल्ला, करीमनगर, पेद्दापल्ली और जयशंकर भूपालपल्ली जिले के अलग-अलग स्थानों पर आज भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं।.

भद्राचलम में गोदावरी नदी के तेजी से बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर जिला कलेक्टर प्रियंका आला ने सरकारी अमले को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि गोदावरी बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे 40 फुट पर बह रही है, जबकि आठ लाख क्यूसेक से अधिक पानी नीचे की ओर छोड़ा गया है।

Location: India, Telangana, Hyderabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM