खबरे |

खबरे |

छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर
Published : Sep 20, 2023, 1:17 pm IST
Updated : Sep 20, 2023, 1:17 pm IST
SHARE ARTICLE
 Representative pic
Representative pic

इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को सुरक्षाकर्मियों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के नगरम-पोरो हिरमा गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है।

उन्होंने बताया कि अरनपुर पुलिस थाना क्षेत्र में राज्य पुलिस की इकाई जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दल को गश्त पर रवाना किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दल जब आज सुबह लगभग सात बजे दंतेवाड़ा-सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र नगरम-पोरो हिरमा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बल पर गोलीबारी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल के जवानों ने जब जवाबी करवाई की तब नक्सली वहां से भाग गए। अधिकारियों ने बताया कि बाद में घटनास्थल की तलाशी लेने पर सुरक्षा बलों को वहां एक इंसास राइफल, 12 बोर का एक राइफल और दो महिला नक्सलियों के शव मिले। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

 

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM