खबरे |

खबरे |

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने राउत के खिलाफ प्रदर्शन किया
Published : Feb 23, 2023, 5:14 pm IST
Updated : Feb 23, 2023, 5:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Shiv Sena workers protest against Raut
Shiv Sena workers protest against Raut

शिंदे ने कहा कि राउत ने ‘‘अपना मानसिक संतुलन खो दिया है और इस वजह से हम उनके लिए तत्काल उपचार चाहते हैं’’।

ठाणे : शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को शिवसेना (यूटीबी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत के खिलाफ ठाणे में प्रदर्शन किया। राउत ने दावा किया था कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिये एक हिस्ट्रीशीटर को सुपारी दी है।

शिवसेना नेता और ठाणे की पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे की शिकायत पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देने, मानहानि और अन्य अपराधों के लिए राउत के खिलाफ एक दिन पहले यहां कपूरबावड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

बृहस्पतिवार के विरोध प्रदर्शन के दौरान, शिंदे और महिला शाखा की अन्य कार्यकर्ता यहां मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल में ‘‘भर्ती’’ कराने के लिए एम्बुलेंस से एक नकाबपोश व्यक्ति को लेकर आयीं, जिसके चेहरे पर राउत की तस्वीर थी। शिंदे ने कहा कि राउत ने ‘‘अपना मानसिक संतुलन खो दिया है और इस वजह से हम उनके लिए तत्काल उपचार चाहते हैं’’। राउत ने कल्याण से लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे के खिलाफ पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर आरोप लगाया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM