खबरे |

खबरे |

Maharastra: पाइपलाइन के काम के लिए खोदे गए गढ़े में गिरने से दो बच्चों की मौत
Published : Mar 24, 2023, 11:56 am IST
Updated : Mar 24, 2023, 11:56 am IST
SHARE ARTICLE
Maharastra: Two children died after falling into a pit dug for pipeline work
Maharastra: Two children died after falling into a pit dug for pipeline work

गड्ढे में पानी भरा था जिससे बच्चे डूब गए।

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ में पाइपलाइन के काम के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने दो ठेकेदारों के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चों की उम्र छह साल और आठ साल थी। बुधवार को धवल पाड़ा इलाके में अपने घर के पास खेलते समय दोनों बच्चे दुर्घटनावश गड्ढे में गिर गए। गड्ढे में पानी भरा था जिससे बच्चे डूब गए। दोनों के शव गड्ढे से निकालकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। उल्हासनगर संभाग के हिल लाइन थाने के निरीक्षक पी. डी. कादरकर ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) द्वारा पानी की पाइपलाइन के लिए किए जा रहे कुछ काम के चलते गड्ढा खोदा गया था। ठेकेदारों ने गड्ढा भरा नहीं और बेमौसम हुई बारिश से उसमें पानी भर गया। ’’

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में एमआईडीसी के दो ठेकेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।दोनों बच्चों के माता-पिता तथा स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

#CSK की जीत के बाद होटल में ही डांस करने लगे #DeepakChahar, खुशी का नहीं रहा कोई ठिकाना

31 May 2023 6:56 PM

Modi सरकार ने जो 75 रु का Coin लॉन्च किया उससे आम जनता नहीं कर सकेगी लेन-देन, जानें क्यों?

31 May 2023 6:55 PM

60 Yrs में 2nd Marriage पर सवाल उठाने वालों को #AshishVidyarthi ने दिया जवाब, तलाक की भी... #shorts

29 May 2023 6:51 PM

UP की इस लड़की के गोलगप्पे का नहीं कोई मुकाबला, बोली- शादी के बाद काम करने में कैसी शर्म? #shorts

29 May 2023 6:50 PM

मीलों दूर पानी भरने जाती थी मां, 14साल के बेटे ने खोद डाला कुआं, देखकर मां नहीं रोक पाई आंसू #shorts

29 May 2023 6:49 PM