खबरे |

खबरे |

असम में 14 अप्रैल को बिहू के विशाल कार्यक्रम में भाग लेंगे PM मोदी
Published : Mar 24, 2023, 11:48 am IST
Updated : Mar 24, 2023, 11:48 am IST
SHARE ARTICLE
Modi will participate in the huge Bihu program in Assam on April 14
Modi will participate in the huge Bihu program in Assam on April 14

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों पर करीबी नजर रख रहे हैं।

गुवाहाटी : असम सरकार आगामी रोंगाली बिहू के अवसर पर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन करेगी जिसमें यहां 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने करीब 11,000 नृतक प्रस्तुति देंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पूर्वोत्तर में यह सबसे बड़ा कार्यक्रम हो सकता है जिसमें 10,000 से अधिक बिहू नृतक भाग लेंगे। इसके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी जगह बनाने की उम्मीद है।

गुवाहाटी के सरुसजाई इंडोर स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री के अलावा सभी राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों, जी20 सदस्य देशों और आसियान देशों के राजनयिकों तथा अन्य गणमान्य लोगों को निमंत्रण भेजे जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों पर करीबी नजर रख रहे हैं।

इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री तैयारियों पर बहुत बारीकी से नजर रख रहे हैं ताकि असमी संस्कृति की जीवनरेखा बिहू को पूरी दुनिया जान सकें।’’ शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘14 अप्रैल के लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं जब 11,000 से अधिक बिहू नृतक माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में सरुसजाई स्टेडियम में एक साथ नृत्य कर इतिहास रचेंगे। आयोजन स्थल पर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को इस कार्यक्रम को पूरी तरह यादगार बनाने के लिए कहा है।’’

असम सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली मेट्रो की बोगियों, बस अड्डों, प्रमुख सड़कों और हवाई अड्डों पर होर्डिंग लगाकर इस कार्यक्रम का प्रचार भी शुरू किया है। मुंबई और कोलकाता में भी ऐसा ही प्रचार अभियान शुरू किया जाएगा। अप्रैल मध्य में मनाए जाने वाले रोंगाली या बोहाग बिहू से असमी नव वर्ष की शुरुआत होती है तथा इसे असम और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM