खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : बाल विवाह के एक मामले में दो लोग गिरफ्तार
Published : Aug 26, 2023, 6:24 pm IST
Updated : Aug 26, 2023, 6:24 pm IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

पुलिस की एक टीम को विवाह समारोह स्थल पर भेजा गया।

ठाणे:  महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बाल विवाह के एक मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन लोग फरार हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। कपूरबावड़ी पुलिस थाने के उप निरीक्षक बी.के. कोल्हापुरे ने कहा कि 22 अगस्त को यह सूचना मिली थी कि कुछ लोग 14 वर्षीय किशोरी की शादी करने की योजना बना रहे हैं। बाद में पुलिस की एक टीम को विवाह समारोह स्थल पर भेजा गया।

उन्होंने बताया, पुलिस के पहुंचने तक विवाह समारोह समाप्त हो चुका था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने किशोरी के पिता और दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया तथा विवाह कार्यक्रम में शामिल पंडित और अन्य दो महिलाएं मौके से फरार हो गईं। अधिकारी ने बताया, "शादी से कुछ समय पहले किशोरी की मां की मृत्यु हो गयी थी। आरोपियों पर बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।".

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM