खबरे |

खबरे |

उत्तर प्रदेश : ‘हर्ष फायरिंग’ में हुई युवक की मौत , भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार
Published : Nov 26, 2022, 4:32 pm IST
Updated : Nov 26, 2022, 4:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Uttar Pradesh: Youth killed in 'harsh firing', BJP worker arrested
Uttar Pradesh: Youth killed in 'harsh firing', BJP worker arrested

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मीरपुर कैंट निवासी मोहम्मद सादिक (32) के रूप में हुई है, जो बाउंसर का काम करने के साथ ही जिम भी चलाता था।

कानपुर (उप्र) :  उत्तर प्रदेश में कानपुर के रेल बाजार इलाके में शादी समारोह के दौरान ‘हर्ष फायरिंग’ में एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता को बंदूक से गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मीरपुर कैंट निवासी मोहम्मद सादिक (32) के रूप में हुई है, जो बाउंसर का काम करने के साथ ही जिम भी चलाता था।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) शिवा जी ने कहा कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता रामजी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया जिसने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से कथित तौर पर जश्न में गोली चलायी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने फॉरेंसिक जांच के लिए उस बंदूक को भी जब्त कर लिया है जिसका इस्तेमाल जश्न में गोली चलाने के लिए किया गया था।’’ शिवा जी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से फोन पर बात करते हुए गिरफ्तार व्यक्ति के सत्तारूढ़ भाजपा से संबद्धता की पुष्टि की। हालांकि, उन्होंने कहा कि गुप्ता एक कार्यकर्ता के रूप में भाजपा से जुड़ा है और वर्तमान में पार्टी में उसका कोई पद नहीं है।

पुलिस उपायुक्त ने घटना के बारे में बताया कि शादी समारोह के दौरान मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मोहम्मद सादिक को कई अन्य लोगों के साथ काम पर रखा गया था। उन्होंने बताया कि विवाह समारोह के दौरान रामजी गुप्ता ने कथित तौर पर अपनी बंदूक से गोली चलायी, जिसके परिणामस्वरूप सादिक के सिर, गर्दन और छाती पर छर्रों से चोटें आईं।

उन्होंने बताया कि मोहम्मद सादिक के सिर और गर्दन से खून बहता देखने के बाद सहकर्मी बाउंसर उसे तुरंत लाला लाजपत राय (एलएलआर) अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में गैर इरादतन हत्या के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी गयी है।

Location: India, Uttar Pradesh, Kanpur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM