खबरे |

खबरे |

भाजपा विधायकों ने नागपुर में संघ के कार्यक्रम में हिस्सा लिया
Published : Dec 27, 2022, 11:46 am IST
Updated : Dec 27, 2022, 11:46 am IST
SHARE ARTICLE
BJP MLAs took part in Sangh's program in Nagpur
BJP MLAs took part in Sangh's program in Nagpur

विधायकों को ‘भविष्य का भारत’ पुस्तक भी दी गयी जो आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की व्याख्यान श्रृंखला का संग्रह है।

नागपुर, : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मंगलवार को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में संघ परिचय वर्ग (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का परिचय) कार्यक्रम में शामिल हुए। नागपुर में ही अभी राज्य विधायिका का शीतकालीन सत्र चल रहा है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बाद में पत्रकारों से कहा कि विधायकों को ‘भविष्य का भारत’ पुस्तक भी दी गयी जो आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की व्याख्यान श्रृंखला का संग्रह है।

फडणवीस ने यहां डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कहा, ‘‘पिछले 25 वर्ष से भाजपा विधायक नागपुर में शीतकालीन सत्र के दौरान संघ परिचय वर्ग में भाग लेते और स्मारकों का दौरा करते रहे हैं क्योंकि यह हमारा प्रेरणा स्थल है। हमें यहां से राष्ट्रवाद की ऊर्जा मिलती है।’’

Location: India, Maharashtra, Nagpur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM