खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र: ठाणे और पालघर में भारी बारिश ने मचाई तबाही, दो लोग बहे
Published : Jun 29, 2023, 11:39 am IST
Updated : Jun 29, 2023, 11:39 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे व्यक्ति की तलाश अब भी जारी है।

ठाणे:  महाराष्ट्र के ठाणे और पड़ोसी पालघर जिले में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई, जिसके कारण कई इलाकों में पानी भर गया और पेड़ गिरने की कई घटनाएं भी सामने आई हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कई जलाशयों के अत्यधिक भर जाने और उफान पर होने के कारण पिछले दो दिन में दो लोग बह गए। उनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे व्यक्ति की तलाश अब भी जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि बारिश से संबंधित घटनाओं में ठाणे जिले में कई कार क्षतिग्रस्त हुई हैं। नवी मुंबई नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख डॉ. बाबासाहेब रजले ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ठाणे जिले के नवी मुंबई में आलीशान ‘एनआरआई कॉम्प्लेक्स’ परिसर में एक दीवार का एक हिस्सा बुधवार रात भारी बारिश के कारण ढह गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि परिसर में खड़ी कुछ कार क्षतिग्रस्त हो गईं।

अधिकारियों ने बताया कि ठाणे शहर के दिवा का 16 वर्षीय युवक बुधवार रात एक उफनते नाले में बह गया और उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। उसकी तलाश जारी है।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में ठाणे शहर में 200.08 मिलीमीटर बारिश हुई। इस साल जनवरी से अब तक शहर में 506.46 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 198.32 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के अनुसार, बुधवार और बृहस्पतिवार सुबह भारी बारिश के बाद ठाणे के भिवंडी, कल्याण और उल्हासनगर में कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

एक थाने में पानी भर जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सार्वजनिक हुआ है। तडवी ने बाताया कि स्थानीय दमकल कर्मी और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के दल युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। ठाणे शहर में जलजमाव और पेड़ गिरने की सूचना देने के लिए कई लोगों के फोन आ रहे हैं। इन घटनाओं में करीब छह कार क्षतिग्रस्त हुई हैं।

जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पालघर में देवराम रामजी गिम्बल (45) मंगलवार को वाडा तालुका में एक उफनती धारा में बह गया। शव बुधवार को बरामद किया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। इस सिलसिले में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM