खबरे |

खबरे |

Fact Check Today: गर्मख्यालियों की यह आप सुप्रीमो के लिए निकाली रैली नहीं है- Fact Check रिपोर्ट
Published : May 16, 2024, 1:42 pm IST
Updated : May 16, 2024, 1:42 pm IST
SHARE ARTICLE
 Fact Check Anti Modi Sikh Rally Video Viral Linked With Arvind Kejriwal Interim Bail Judgement
Fact Check Anti Modi Sikh Rally Video Viral Linked With Arvind Kejriwal Interim Bail Judgement

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को फर्जी पाया।

Claim

10 मई 2024 को आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाला मामले में 1 जून 2024 तक अंतरिम जमानत दे दी गई। अब इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि कनाडा में अरविंद केजरीवाल की रिहाई के बाद एक रैली आयोजित की गई थी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जेल में दिखाया गया था और उनके खिलाफ नारे भी लगाए गए थे।

फेसबुक यूज़र "Jitendra Singh" ने वायरल वीडियो साझा करते हुए लिखा, "कनाडा में खालिस्तानीयों ने अरविंद केजरीवाल की जमानत मिलने की खुशी में एक रैली निकाली, जिसमें मोदीजी को जेल की सलाखों के अंदर दिखाया गया और बन कर रहेगा खालिस्तान के नारे लगाये, केजरीवाल के जमानत पर कनाडा में खालिस्तानी खुश क्यों ? जरा विचार किजिए क्या चल रहा है ?"

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को फर्जी पाया। यह वीडियो कनाडा में आयोजित नगर कीर्तन का है और अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर फैसले से पहले का है। इस वीडियो का अरविंद केजरीवाल की जमानत से कोई लेना-देना नहीं है।

Investigation

पड़ताल शुरू करते हुए हमने सबसे पहले इस वीडियो के कीफ्रेम्स निकाले और उन पर रिवर्स इमेज सर्च किया।

आपको बता दें कि यह वीडियो हमें कई सोशल मीडिया पोस्ट पर 6-7 मई 2024 को अपलोड हुआ मिला। मिली जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो कनाडा के माल्टन में निकाले गए नगर कीर्तन का है, जिसमें पीएम मोदी और भारत सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए थे।

इससे साफ है कि वीडियो अरविंद केजरीवाल की जमानत से पहले का है।

"भारत की तरफ से मामले पर कड़ा नोटिस"

बता दें कि इस मामले पर Ministry of External Affairs, Government of India ने 7 मई 2024 को कड़ा नोटिस लेते हुए प्रेस रिलीज़ जारी की थी और कनाडा सरकार को घेरे में लिया था।

इस नोटिस के संबंध में The Independent की 7 मई 2024 को प्रकाशित खबर यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है।

Conclusion 

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को फर्जी पाया। यह वीडियो कनाडा में आयोजित नगर कीर्तन का है और अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर फैसले से पहले का है। इस वीडियो का अरविंद केजरीवाल की जमानत से कोई लेना-देना नहीं है।

Result- Misleading

Our Sources 

Tweet Of Punfact shared on 6 May 2024

Press Release Post Of  Ministry of External Affairs, Government of India Shared On 7 May 2024

News Report Of The Independent Published On 7 May 2024

किसी खबर पर संदेह? हमें भेजें हम उसका Fact Check करेंगे... हमें "9560527702" पर व्हाट्सएप करें या हमें  "Factcheck@rozanaspokesman.com" पर ई-मेल करें।

(For more news apart from  Fact Check Anti Modi Sikh Rally Video Viral Linked With Arvind Kejriwal Interim Bail Judgement, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM