खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र: ठाणे में एक कार से 8.30 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त, दो गिरफ्तार
Published : May 30, 2023, 12:48 pm IST
Updated : May 30, 2023, 12:48 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पुलिस ने दो मोबाइल फोन और कार को भी जब्त कर लिया।

ठाणे (महाराष्ट्र):  महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक कार से 8.30 लाख रुपये मूल्य का 41 किलोग्राम गांजा जब्त किया और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड़ ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जाल बिछाया और भिवंडी इलाके के रजनोली जंक्शन पर शनिवार शाम को एक कार को रोका जिसमें दो लोग सवार थे।

पुलिस ने कार से 8.30 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो मोबाइल फोन और कार को भी जब्त कर लिया। अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों की पहचान प्रसाद संतोष चौवाले (26) और किरण भक्त्या कोंडा (27) के रूप में की है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मादक एवं नशीला पदार्थ निषेध से संबंधित एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी मादक पदार्थ कहां से लाते थे और किसे बेचने वाले थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM