खबरे |

खबरे |

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुतारेस से मुलाकात की

By : SHAINAIMC

Published : Nov 4, 2022, 10:10 am IST
Updated : Nov 4, 2022, 10:32 am IST
SHARE ARTICLE
 Foreign Secretary Vinay Kwatra calls on UN Secretary General Guterres
Foreign Secretary Vinay Kwatra calls on UN Secretary General Guterres

विनय क्वात्रा ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष साबा कोरोसी से भी मुलाकात की

संयुक्त राष्ट्र- भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस सहित संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और ‘‘चिंताजनक मुद्दों’’ पर चर्चा की। क्वात्रा ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष साबा कोरोसी से भी मुलाकात की और उन्होंने सत्र के लिए पीजीए की प्राथमिकताओं तथा भारत की इनमें भागीदारी के संबंध में चर्चा की।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से मुलाकात कर चिंताजनक मुद्दों पर चर्चा की।’’ पाकिस्तान और चीन के परोक्ष संदर्भ में भारत ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया था कि ‘उन्हें तलब करो’ जो आतंकवादियों को सुरक्षित आश्रय मुहैया कराते हैं और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के प्रतिबंधों को लेकर उनके बचाव में आते हैं।

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने घाना की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की खुली बहस में भाग लेते हुए यह टिप्पणी की थी। बैठक का विषय 'शांति स्थापना और स्थायी शांति’’ था।

क्वात्रा ने कहा था, ‘‘आतंकवाद से उत्पन्न खतरे... अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट आवाज की जरूरत है। हमें मेजबान राज्य के सुरक्षा बलों की क्षमताओं को मजबूत करना चाहिए, वित्तीय संसाधनों तक आतंकवादी ताकतों की पहुंच रोकने के लिए हाथ मिलाना चाहिए और सामूहिक रूप से उन लोगों को तलब किया जाना चाहिए जो आतंकवादियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करते हैं और साथ ही जो उनके साथ खड़े होते हैं और उनके बचाव में आगे आते हैं।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM