खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh Lok Sabha Elections Result 2024 Highlights :कंगना रनौत को मिला जीत का प्रमाण पत्र

By : DISHANT

Published : Jun 4, 2024, 6:33 am IST
Updated : Jun 4, 2024, 7:53 pm IST
SHARE ARTICLE
Himachal Pradesh Lok Sabha Elections Result 2024 Live Updates In Hindi
Himachal Pradesh Lok Sabha Elections Result 2024 Live Updates In Hindi

हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटे है, जिसमें मंडी, शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर है।

Himachal Pradesh Lok Sabha Elections Result 2024 News In Hindi Live Updates: 2024 के लोकसभा चुनाव 1 जून को सातवें चरण के मतदान के बाद पूर्ण हो गए है। जहां हिमाचल प्रदेश में अब सबको चुनाव नतीजों का इंतजार है। वहीं प्रदेश में 4 लोकसभा सीटों पर किस पार्टी की जीत होगी ये देखना बेहद महत्वपूर्ण होगा।

7:47 PM। चारों लोकसभा सीटों पर जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को : जयराम

हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लहराने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। 18वीं लोकसभा के चुनाव परिणाम के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कही। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत की जीत के बाद उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने 2014 के बाद लगातार चारों सीटों पर जीत का इतिहास एक बार फिर दोहराया है। हिमाचल के मतदाताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर मोहर लगाई है। 

6:19 PM। 5 साल हम हमीरपुर में और विकास करेंगे- अनुराग ठाकुर

6:08 PM। कंगना रनौत ने किया जनता का धन्यवाद

भाजपा नेता कंगना रनौत ने कहा, "मैं इस समय भावुक हूं। मैं आभारी हूं कि मंडी के लोगों ने भाजपा को चुना और पीएम मोदी का सुशासन..."

6:07 PM। कंगना रनौत को मिला जीत का प्रमाण पत्र

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने वाली कंगना रनौत को जीत का प्रमाण पत्र मिला।

Kangana RanautKangana Ranaut

5:35 PM। हमीरपुर से चुनाव जीते अनुराग ठाकुर 

प्रदेश की लोकसभा सीट हमीरपुर से भाजपा के अनुराग ठाकुर चुनाव जीत गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर हमीरपुर की यह लोकसभा चुनाव में पांचवीं जीत है। अनुराग ठाकुर ने 607068 वोट हासिल किए। जबकि कांग्रेस के सतपाल रायजादा ने 424711 वोट प्राप्त किए। इस तरह अनुराग करीब  182357 वोटों से जीत गए। संसदीय क्षेत्र में 5178 ने नोटा दबाया है। 

4:59 PM।हिमाचल विधानसभा उपचुनाव के नतीजे

बड़सर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के इंद्र दत्त लखनपाल जीते।
धर्मशाला से भाजपा के सुधीर शर्मा जीते।
गगरेट से कांग्रेस के राकेश कालिया जीते।
कुटलैहड़ में कांग्रेस के विवेक शर्मा जीते।
लाहौल-स्पीति में कांग्रेस अनुराधा राणा की जीत।
सुजानपुर से कांग्रेस के रंजीत सिंह राणा जीते।

4:39 PM। राजीव भारद्वाज को ढाई लाख से अधिक वोटों की बढ़त

अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 251895 मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 178056, मंडी से कंगना रणौत 73703 व शिमला से सुरेश कश्यप  90548 मतों की लीड के साथ आगे हैं।

4:00 PM। उपचुनाव में कांग्रेस की छह सीटों में से चार पर जीत

विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, उनमें सुजानपुर, धर्मशाला, लाहौल और स्पीति, बरसर, गगरेट और कुटलैहड़ शामिल हैं। कांग्रेस ने उपचुनाव वाली छह सीटों में से चार पर जीत हासिल की है।

3:13 PM। सुजानपुर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत

सुजानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह राणा जीते, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा को  2440 वोटों से हराया

3:13 PM। भाजपा ने जीती हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटें

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटें जीत ली हैं। 2014 और 2019 की तरह इस बार भी पार्टी ने प्रदेश में क्लीन स्वीप करते हुए अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की। हालांकि भाजपा के चारों उम्मीदवारों की जीत की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है। लेकिन ये तय है कि भाजपा को इस बार हिमाचल की 4 सीटों पर जीत मिलेगी। 

2:42 PM। हिमाचल की चारों सीटें जीतकर BJP ने लगाई हैट्रिक, कंगना ने विक्रमादित्य को हराया

2:30 PM। हमीरपुर से अनुराग 5वीं बार सांसद बने

1:45 PM। डॉ. राजीव भारद्वाज को 244728 से अधिक वोटों की बढ़त

अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 244728 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 168784, मंडी से कंगना रणौत 73256 व शिमला से सुरेश कश्यप 89660 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। 

1:38 PM। उपचुनाव में कांग्रेस के चार, भाजपा के दो प्रत्याशी जीत की दहलीज पर

  • कांग्रेस की अनुराधा राणा भी 1786 से आगे
  • सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के रंजीत सिंह राणा  2174 मतों से आगे
  • बड़सर में भाजपा के इंद्र दत्त लखनपाल 2441 वोट से आगे 
  • धर्मशाला में भाजपा के सुधीर शर्मा 3115 वोट से आगे 
  • गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राकेश कालिया 7970 वोट से आगे 
  • कुटलैहड़ में अब कांग्रेस के विवेक शर्मा 4272 वोट से आगे 

12:41 PM। कांग्रेस की अनुराधा राणा भी 1786 से जीतीं

उपचुनाव में लाहौल-स्पीति सीट से कांग्रेस की अनुराधा राणा 14 राउंड की मतगणना के बाद 1786 वोटों की लीड के साथ जीत की ओर अग्रसर हैं।

12:41 PM। चारों लोकसभा सीटें भाजपा के पक्ष में- अनुराग ठाकुर

12:31 PM। चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे

मंडी में कंगना को 50498 वोटों की बढ़त
कांगड़ा सीट पर राजीव भारद्वाज की लीड 209464 पार
शिमला से सुरेश कश्यप 70177 से अधिक मतों की लीड
हमीरपुर सीट पर भाजपा के अनुराग ठाकुर 135287 मतों की लीड

11: 57 AM। हिमाचल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उपचुनाव परिणाम 

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव परिणाम हिमाचल विधानसभा उपचुनाव परिणाम

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव परिणाम हिमाचल विधानसभा उपचुनाव परिणाम

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव परिणाम हिमाचल विधानसभा उपचुनाव परिणाम

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव परिणाम हिमाचल विधानसभा उपचुनाव परिणाम

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव परिणाम हिमाचल विधानसभा उपचुनाव परिणाम

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव परिणाम हिमाचल विधानसभा उपचुनाव परिणाम

11: 33 AM। मैं कहीं नहीं जा रही, किसी और को बैग पैक करके जाना होगा- कंगना 

भाजपा उम्मीदवार और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा, "...मंडी ने बेटियों के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया है। जहां तक ​​मेरे मुंबई जाने की बात है, यह (हिमाचल प्रदेश) मेरी 'जन्मभूमि' है और मैं यहां लोगों की सेवा करना जारी रखूंगी...इसलिए, मैं कहीं नहीं जा रही हूं। शायद, किसी और को अपना बैग पैक करके जाना होगा। मैं कहीं नहीं जा रही हूं।" 

11: 33 AM। कंगड़ा को 44,477 मतों की लीड

अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 157279 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 97351, मंडी से कंगना रणौत 44477 व शिमला से सुरेश कश्यप 44956 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। 

11: 29 AM। चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे, कंगना का बयान आया सामने

10: 52 AM। विधानसभा उपचुनाव में अभी तक ये स्थिति

  • बड़सर में भाजपा के इंद्र दत्त लखनपाल 2212 वोट से आगे 
  • धर्मशाला में भाजपा के सुधीर शर्मा 1576 वोट से आगे 
  • गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राकेश कालिया 1675 वोट से आगे 
  • कुटलैहड़ में भाजपा के देवेंद्र कुमार भुट्टो 52 वोट से आगे 
  • लाहौल-स्पीति में निर्दलीय प्रत्याशी रामलाल मारकंडा 1288 वोट से आगे 
  • सुजानपुर से कांग्रेस के रंजीत सिंह राणा 190 वोट से आगे 

10: 37 AM। शिमला से भाजपा के सुरेश आगे

शिमला से सुरेश कश्यप 27,782 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं।

..

10: 33 AM।  मंडी में कंगना रनौत की बढ़त

मंडी में मुकाबला लगातार बेहर दिलचस्प होता जा रहा है, यहां लगातार कंगना रनौत 22,154 से अधिक मतों से लीड कर रही हैं। 

..

10: 32 AM। हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर आगे

हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 59,426 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। 

..

10: 26 AM। कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर भाजपा आगे

अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 91,500 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। 

..

10: 17 AM। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 217 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 81 सीट पर आगे चल रही है।

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानचुनाव आयोग के शुरुआती रुझान

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानचुनाव आयोग के शुरुआती रुझान

9: 59AM। वाराणसी लोकसभा चुनाव परिणाम 2024

नरेंद्र मोदी---36424 
अजय राय---35805

9:40 AM। कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर भाजपा को बढ़त 

कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 40,027 मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 21,168, मंडी से कंगना रणौत 10,719 व शिमला से सुरेश कश्यप 15690 मतों की लीड के साथ आगे हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी सभी चारों सीटों पर पीछे चल रहे हैं। 

9:12 AM।हिमाचल प्रदेश में भाजपा के चारों उम्मीदवारों को मिली बढ़त

हिमाचल प्रदेश की 4 सीटों के लिए हुई वोटिंग की गिनती लगातार जारी है। वहीं हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, तो वहीं मंडी सीट से कंगना रनोट और विक्रमादित्य की साख दांव पर है। ऐसे में  शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा के चारों प्रत्याशी आगे चल रहे है। 

9:09 AM। हमीरपुर ​लोकसभा परिणाम

अब हमीरपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी 3905, कांगड़ा सीट से 15534, मंडी से 1294 और शिमला सीट से 4280 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के सभी प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं। 

8: 59 AM। शिमला से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप 2976 वोटों से आगे

शिमला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप 2976 वोटों से आगे हैं। मंडी से कंगना रणौत 2815, कांगड़ा से डॉ. राजीव भारद्वाज 9880 व हमीरपुर से अनुराग ठाकुर 1927 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं। 

8: 31 AM। हिमाचल में 6 विधानसभा सीटों पर भी मतगणना जारी

हिमाचल में 6 विधानसभा सीटों पर भी मतगणना जारी, 12 बजे तक  साफ होंगे नतीजे, प्रदेश में 3.29 लाख लोगों ने किया मतदान

8: 31 AM हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में मंडी सीट से भाजपा आगे, शिमला में कांग्रेस को बढ़त

हिमाचल प्रदेश में हुए लोकसभा चुनाव के बाद आज 4 जून, 2024 (मंगलवार) को सभी केंद्रों पर 8 बजे मतगणना शुरू हो गई है। प्रदेश की 4 सीटों पर मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है। शुरुआती रुझानों में मंडी सीट से भाजपा, शिमला में कांग्रेस आगे चल रही है।

8.20 AM। Himachal Election Results Live: मंडी में कंगना रनौत को बढ़त

मंडी में वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझान में कंगना रनौत को बढ़त, 12 बजे तक नतीजे स्पष्ट होने की संभव

8.02 AM। Himachal Election Results Live: हिमाचल प्रदेश में शुरू हुई मतगणना, जल्द आएगा पहला रुझान 

हिमाचल प्रदेश में 4 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले बैलेट पेपर के वोटों की गिनती केंद्रों पर शुरू हो गई है। इसके बाद ईवीएम खोली जाएंगी। 

7:58 AM Himachal Election Results Live: हिमाचल में कुछ देर में शुरू होगी मतगणना

हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों और 6 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के मतगणना थोड़ी देर में शुरू हो जाएगी। बता दें कि इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। ऐसे में कुछ ही देर में साफ  होगा की कौन सी सीट पर कौन सा उम्मीदवार आगे है। 

7:36 AM मंडी सीट पर बड़ा मुकाबला

हिमाचल प्रदेश में हुए लोकसभा चुनाव  में मंडी सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। क्योंकि इस दौरान मंडी सीट पर भाजपा प्रत्याशी अभिनेत्री कंगना रनौत हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह हैं। वहीं इनके साथ आठ अन्य प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं। वहीं इस दौरान इस सीट पर मुख्य मुकाबला कंगना और विक्रमादित्य के बीच है, वहीं आज मंडी सीट के भविष्य का फैसला होगा।  

7:10 AM हिमाचल प्रदेश की 4 सीटों पर एग्जिट पोल में भाजपा को 3 सीटें, कांग्रेस को 1 सीट, 8 बजे से मतगणना होगी शुरू।

6.57AM। हिमाचल प्रदेश में आज ड्राई-डे

एक्साइज डिपार्टमेंट ने आज प्रदेश में दिनभर शराब के ठेके, शराब परोसने वाले बीयर बार व होटल बंद रखने के आदेश जारी किए है। बता दें कि हिमाचल में निर्वाचन आयोग ने इसे लेकर एक्साइज डिपार्टमेंट को सख्त एडवाइजरी जारी की है। वहीं आयोग के आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर इस दौरान सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।

6.54 AM। हिमाचल की 4 सीटों पर मतगणना आज, विक्रमादित्य, कंगना रनोट और अनुराग ठाकुर पर सबकी नजर।

6.45 AM। लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश में मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा की गई है।

हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटे है, जिसमें मंडी, शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर है।

(For more news apart from Himachal Pradesh Lok Sabha Elections Result 2024 News In Hindi Live Updates, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM