खबरे |

खबरे |

Lok Sabha Election India Results 2024 Highlight: मतगणना जारी, BJP बनाएगी हैट्रिक या बाजी मारेगा 'INDIA'
Published : Jun 4, 2024, 6:47 am IST
Updated : Jun 4, 2024, 7:56 pm IST
SHARE ARTICLE
 Lok Sabha Election India Results 2024 Highlight
Lok Sabha Election India Results 2024 Highlight

नतीजे बताएंगे कि मोदी सरकार हैट्रिक बनाती है या इंडिया अलायंस बाजी मार ले जाती है.

 

Lok Sabha Election India Results 2024 Highlight News In Hindi: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण की समाप्ती के बाद से ही अब सभी की निगाहें चुनावों के नतीजे पर है. तो आज वो घड़ी भी आ चुकी है जहां यह तय होगा कि केंद्र में अगले पांच सालों तक कौन राज करेगा.
 
देशभर की सभी लोकसभा सीटों (543) पर मतदान खत्म होने के बाद आज लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित (Lok Sabha Election Result 2024 LIVE)  होने वाले हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी और दोपहर तक सभी 543 लोकसभा सीटों के विजयी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी. ये नतीजे बताएंगे कि मोदी सरकार हैट्रिक बनाती है या इंडिया अलायंस बाजी मार ले जाती है.

7:51PM | सोनीपत(6) से कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल ब्रह्मचारी जीते

हिसार(4) कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश (जे पी) पुत्र हरिकेश जीते
 

7 :39 PM |मोदी ने जताया जनता का आभार

जनता ने लगातार तीसरी बार एनडीए पर भरोसा जताया है! यह भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। मैं इस स्नेह के लिए जनता जनार्दन को नमन करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पिछले दशक में किए गए अच्छे कार्यों को जारी रखेंगे। मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए भी सलाम करता हूं। शब्द कभी भी उनके असाधारण प्रयासों के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे।

7:20 PM | अधीर रंजन चौधरी की हार पर क्या बोलीं ममता बनर्जी?
बहरामपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी की हार पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, " क्योंकि, अहंकार कभी-कभी स्वीकार्य नहीं होता। वे एक कांग्रेसी नहीं बल्कि वे भाजपाई हैं और जनता ने भाजपा को परास्त किया है और मैं युसूफ पठान को धन्यवाद करती हूं...

7 :10 PM | मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव को जीत का प्रमाण पत्र मिला।

7:08 PM | मेरठ से अरुण गोविल जीते

 मेरठ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल चुनाव जीते. उन्होंने सपा गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा को हराया है.

7:05 PM | अमेठी से हारी स्मृति ईरानी
अमेठी से हारी स्मृति ईरानी, कांग्रेस नेता किशोरी लाल शर्मा जीते

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से जीते, उन्हें जीत का प्रमाण पत्र मिला।

06:58 PM | कौन-कौन जीते

  • हिमाचल के हमीरपुर से बीजेपी उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने दर्ज की जीते
  • हिमाचल के कांगड़ा से  बीजेपी उम्मीदवार डॉ राजीव भारद्वाज जीते
  • हरियाणा के सिरसा से  कांग्रेस उम्मीदवार शैलजा जीती.
  • उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव जीते 

06:45 PM | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं. पीएम मोदी ने कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय को 152513 वोटों से हरा दिया है. पीएम मोदी की शानदार जीत का पूरे वाराणसी में जश्न मनाया जा रहा है.
 

6:43 PM | बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय के बाहर पटाखे फोड़े और जश्न मनाया.


6:27 PM | लड़ाई संविधान को बचाने की थी- राहुल गांधी

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव I.N.D.I.A और कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक राजनैतिक दल के खिलाफ नहीं लड़ी, यह चुनाव हम भाजपा, हिंदुस्तान की संस्था, सीबीआई-ED, इन सबके खिलाफ लड़े, क्योंकि इन संस्थाओं को नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी ने डराया-धमकाया। उन्होंने कहा कि लड़ाई संविधान को बचाने की थी।

6:22 PM | Mandi Election 2024 Results News: मंडी में बॉलीवूड क्वीन कंगना रनौत ने मारी बाजी, 74 हजार से ज्यादा वोटों से दर्ज की जीत. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को 74 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है.

6:`19 PM | वायनाड सीट पर राहुल गांधी ने भारी मतो से दर्ज की जीत, रायबरेली से भी मारी बाजी

 राहुल गांधी केरल की वायनाड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भी चुनावी मैदान में  थे और उन्होंने यहां से भी जीत दर्ज की है.

5:40 PM | राजस्थान में भाजपा को बड़ा झटका, 10 सीटों का हुआ नुकसान

राजस्थान में भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ है। कुल 25 सीटों में से 14 सीटों पर ही भाजपा जीत दर्ज करती दिख रही है। 11 सीटों पर इंडिया गठबंधन में शामिल दल जीतते दिख रहे हैं।

5:35 PM | 'पंजाब में बीजेपी की बड़ी हार मेरी जिम्मेदारी': सुनील जाखड़
नतीजों के बीच सुनील जाखड़ का बड़ा बयान
'मैं बीजेपी के खिलाफ बनाए गए भ्रम को नहीं तोड़ सका'
'मैंने किसानों को समझाने की कोशिश की लेकिन समझ नहीं पाए'

5:00 PM| इंदौर में भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी की  रिकॉर्ड तोड़ जीत

इंदौर लोकसभा क्षेत्र में निवर्तमान सांसद और भाजपा के उम्मीदवार शंकर लालवानी ने 11,75,092 वोट के विशाल अंतर से चुनाव जीतकर रिकॉर्ड कायम किया और इस सीट पर भाजपा का 35 साल पुराना कब्जा बरकरार रखा। यह मौजूदा लोकसभा चुनाव में देश भर की 543 सीट में संभवत: जीत का सबसे बड़ा अंतर है। लालवानी ने 12,26,751 वोट हासिल किए।

4:51 PM| केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा सीट से जीते।

4:45 PM | नरेंद्र मोदी वाराणसी से जीते 
कांग्रेस के अजय राय को डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से हराया 
नरेंद्र मोदी तीसरी बार वाराणसी से सांसद चुने गए

4:06 PM|  राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों ही सीटों से बढ़त बनाए हुए हैं.

बिहार: LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान के आवास पर जश्न मनाया गया। LJP (रामविलास) के पांचों उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

4:02 PM | पंजाब के होशियारपुर से आप के उम्मीदवार डॉ. राज कुमार चैबेवाल जीते।

3:59 PM|  यूपी के कन्‍नौज सीट पर अखिलेश यादव 117599 वोटों आगे चल रहे हैं 
 

3:55 PM | हरियाणा की अपडेट

  • अंबाला- वरुण चौधरी(कांग्रेस)- 39976 वोट से आगे 
  • भिवानी-महेंद्रगढ़- धर्मबीर सिंह(बीजेपी)- 39339 से आगे
  • फरीदाबाद- कृष्ण पाल(बीजेपी)- 168744 से आगे 
  • गुड़गांव- राव इंद्रजीत( बीजेपी)-  से आगे 52201
  • हिसार- जय प्रकाश(कांग्रेस)- 31749 से आगे 
  • करनाल- मनोहर लाल खट्टर(बीजेपी)- 206109 से आगे 
  • कुरुक्षेत्र- नवीन जिंदल(बीजेपी)- 19045 से आगे
  • रोहतक- दीपेंद्र हुड्डा(कांग्रेस)- 276969 से आगे
  • सिरसा- सैलजा(कांग्रेस)- 265755 से आगे
  • सोनीपत- सतपाल ब्रह्मचारी (कांग्रेस)- 8012 से आगे

3:53 PM |अयोध्या में बीजेपी पीछे
अयोध्या जिले की फैजाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह 28855 वोट से पीछे चल रहे हैं। लल्लू सिंह को अब तक 367498  वोट मिले हैं, जबकि सपा के अवधेश प्रसाद को 396353  वोट मिले हैं।

03:35 PM: मध्य प्रदेश में बना एक अलग रिकॉर्ड

इंदौर की जनता ने नोटा का बटन दबाया
218355 लोगों ने नोटा का बटन दबाया
पहले नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी
नोटा दूसरे नंबर पर है

3:09 PM| बिहार की पश्चिमीा चंपारण सीट से संजय जायसवाल जीते
पश्चिमी चंपारण से बीजेपी के संजय जायसवाल ने जीत हासिल की.

3:04 PM| अमेठी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी पीछे चल रही हैं।  कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा 1,04,809 वोटों से आगे चल रहे हैं।  
रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी 3,19,256 वोटों से आगे चल रहे हैं।    

3:00 PM| लोगों को पीएम मोदी पर जो विश्वास है- कंगना रनौत
मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा, "लोगों को पीएम मोदी पर जो विश्वास है आज उसी का परिणाम है कि हम केंद्र में सरकार बनाने जा रहे हैं..."

2:55 PM | दिल्ली में सभी सात लोकसभा सीट पर BJP ने बढ़त बनाई हुई है . 

2:35 PM |Hyderabad Lok Sabha Election Results Live Updates: ओवैसी ने माधवी लता पर बनाई बढ़त

हैदराबाद लोकसभा चुनाव में एआईएमआईएम उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता पर अपनी बढ़त बना ली है. फिलहाल औवेसी 564765 वोटों से आगे चल रहे हैं. माधवी लता को अब तक 287275 वोट मिले हैं।
 

2:24 PM | Karnataka Election Results Live: एनडीए 18 सीटों पर आगे; कांग्रेस 10

कर्नाटक लोकसभा चुनाव में बीजेपी-जेडीएस 18 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 28 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर आगे चल रही है/जीत रही है। ताजा रुझानों के मुताबिक जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना और कांग्रेस सांसद डीके सुरेश चुनाव हार रहे हैं।
 

2:10 PM | जालंधर से कांग्रेस उम्मीदवार और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रिकॉर्ड 1.64 लाख वोटों से विजेता घोषित किए गए हैं।

लुधियाना से काेग्रेस उम्मीदवार राजा वारिंग ने दर्ज की जीत

संगरूर से आप उम्मीदवार मीत हेयर ने दर्ज की जीत

2:00 PM| जयपुर से बीजेपी की मंजू शर्मा ने दर्ज की जीत
 

1:50 PM |पीएम मोदी 117540 वोटों से आगे

पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से  117540 वोटों से आगे चल रहे हैं. पीएम मोदी को अब तक 442500 वोट मिले हैं. जबकि कांग्रेस के अजय राय को 324960वोट मिले हैं. 

1:23 PM | उत्तर प्रदेश में सपा आगे

उत्तर प्रदेश के 80 सीटों में सपा 36 सीटों पर, बीजेपी 34 सीटों पर तो कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है. 

1:17 PM| चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा नीत एनडीए 300 सीटों पर आगे चल रही है। भारत गठबंधन 225 सीटों पर आगे चल रहा है।

1:06 PM | गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया करीब 4 लाख वोटो से आगे
 

12:55 PM |दिल्ली की सभी सीटों पर बीजेपी आगे
सभी सीटों पर कम से कम 20 हजार वोटों की बढ़त 
दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत तय 
 

12:45 PM | भाजपा 241 सीटों पर आगे 

 चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा 241 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 96 सीट पर और समाजवादी पार्टी 34 पर आगे चल रही है।

photophoto

12:34 PM | West Bengal Lok Sabha Elections Results Live: टीएमसी उम्मीदवार महुआ मोइत्रा आगे
टीएमसी उम्मीदवार महुआ मोइत्रा 35223 वोटों से आगे चल रही हैं
बीजेपी की अमृता रॉय दूसरे नंबर पर हैं

12:30 PM | Punjab Lok Sabha Elections 2024 Live Updates:खडूर साहिब में अमृतपाल सिंह जीत से दूर नहीं 

एक लाख के करीब पहुंची अमृतपाल सिंह की बढ़त
खडूर साहिब में अमृतपाल सिंह जीत से दूर नहीं 
217706 वोटों के साथ पहले नंबर पर 
कुलबीर जीरा 130684 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर 

 12:16 PM | Punjab Lok Sabha Elections 2024 Live Updates: कांग्रेस छह सीट, ‘आप’ तीन सीट पर आगे

निर्वाचन आयोग के रुझानों के अनुसार पंजाब में कांग्रेस छह सीटों पर और आप तीन सीटों पर आगे हैं।  वहीं शिअद 1 सीट पर आगे हैं. जबकि अमृतपाल सिंह समेत दो निर्दलीय उम्मीदवार अपनी अपनी सीटों पर आगे हैं।

 कांग्रेस अमृतसर, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, पटियाला और लुधियाना सीटों पर आगे है जबकि ‘आप’ होशियारपुर, संगरूर और आनंदपुर साहिब सीटों पर आगे है।

12:10 PM | राहुल गांधी रायबरेली और वायनाड दोनों सीट पर आगे

राहुल गांधी रायबरेली से 145254 वोटों से आगे
राहुल गांधी वायनाड से 192135 वोटों से आगे
पीएम नरेंद्र मोदी नाराणसी से  75164  वोटों से आगे

12:05 AM| Bihar Lok Sabha Election India Results 2024 LIVE:बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) - जद (यू) 14 से आगे

JD(U)-14
BJP-11
 RJD-5
LJPRV-5
CPI(ML)(L)-2
CPI-1
INC    -1
 HAMS-1

11:59 AM| दिल्ली में 7 सीटों पर बीजेपी आगे

11:57 AM| Haryana Lok Sabha Election Results Live Updates:  हरियाणा में कांग्रेस मार रही बाजी

 कांग्रेस-6 सीटों पर आगे
भाजपा-4 सीटों पर आगे

11:50AM | चेन्नई, तमिलनाडु: डीएमके कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मनाया क्योंकि शुरुआती रुझानों में पार्टी उम्मीदवारों की भारी जीत दिखाई दे रही है।

11:45 AM | क्या कह रहे हैं चुनाव आयोग के रुझान?

चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए 543 सीटों के रुझान के मुताबिक, बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए 293 सीटों पर आगे चल रहा है. भारतीय गठबंधन 228 सीटों पर आगे  

11:40 AM | Odisha Assembly Elections Result 2024

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा 74 सीटों पर, BJD 51 सीटों पर और कांग्रेस 13 सीटों पर आगे चल रही है।

photophoto

11:34 AM |  यूपी में भाजपा 35 तो सपा 34 र आगे (चुनाव आयोग के अनुसार)

भाजपा - 35 
सपा-34
आईएनसी- 8
 आरएलडी- 2
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) - एएसपीकेआर-1

11:27 AM | लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह आगे

लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह करीब 22 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं.

रायबरेली सीट पर राहुल गांधी को अब तक मिले 189194 वोट, 99 हजार वोटों ये आगे

11:18 AM| West Bengal Lok Sabha Elections Results Live: टीएमसी ने वापसी की, बीजेपी को पिछली सीट पर धकेला

पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव नतीजों में तृणमूल कांग्रेस ने वापसी करते हुए 25 सीटों पर अपनी बढ़त बना ली है, जबकि भाजपा अब सिर्फ 10 सीटों पर आगे चल रही है। ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस 3 सीटों पर आगे चल रही है। पिछली बार बीजेपी ने 17 लोकसभा सीटें जीती थीं.

11:15 AM| मंंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा, "...यह मेरी जन्मभूमि है और मैं यहां लोगों की सेवा में तत्पर रहूंगी। मोदी जी का जो सबका साथ, सबका विकास का सपना है, मैं उसमें अपना योगदान दूंगी..."

11: 11 AM | पंजाब में पार्टियों को 11 बजे तक मिले वोटों में हिस्सेदारी

  • कांग्रेस (26.40%)
  • आप (26.22%)
  • बीजेपी (17.98%)
  • एसएडी (13.43%)
  • अन्य (12.46%)
  • बीएसपी (2.81%)

11:07 AM | चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 226 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 98 सीट पर आगे चल रही है।

11 :05 AM | करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर 28,481 सीटों से आगे चल रहे हैं।

11:04 AM | राहुल गांधी वायनाड से आगे, स्मृति ईरानी लागातार पीछे

अमेठी से स्मृति ईरानी 24 हजार वोट से पीछे
राहुल गांधी वायनाड से 1 लाख वोट से आगे

11:00 AM | प्रभावशाली प्रदर्शन में कांग्रेस ने अपनी संख्या दोगुनी की

लोकसभा चुनाव के नतीजे अंतिम रूप ले रहे हैं और ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस अब 94 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गुट अब 225 सीटों पर आगे चल रहा है। हालांकि एनडीए 295 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े से ऊपर है लेकिन बीजेपी को किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलने की संभावना है.

10: 58 AM | Punjab Lok Sabha Elections 2024 Live Updates: खडूर साहिब से अमृतपाल सिंह आगे
जेल में बंद 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह, पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार, 45,424 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

10: 55 AM | Haryana Lok Sabha Seat Live Updates: हरियाणा की किस सीट पर कौन आगे?

- सोनीपत से कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी 3245 वोटों से आगे 
- अंबाला से कांग्रेस के वरुण चौधरी 26947 वोटों से आगे 
- भिवानी महेंद्रगढ़ से बीजेपी के धर्मवीर सिंह 7580 वोटों से आगे 
- फरीदाबाद से बीजेपी के कृष्ण पाल 12602 वोटों से आगे 
- गुरुग्राम से कांग्रेस के राज बब्बर 37698 वोटों से आगे 
- हिसार से रणजीत सिंह बीजेपी 3629 वोटों से आगे
- करनाल से बीजेपी के मनोहर लाल खट्टर 28455 वोटों से आगे
- कुरुक्षेत्र से आप के सुशील गुप्ता 2530 वोटों से आगे 
- रोहतक से कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा 66769 वोटों से आगे
- सिरसा से कांग्रेस की शैलजा कुमारी 61037 वोटों से आगे

10 :40 AM | मंडी में कंगना को 25389 मतो की बढ़त
कोटा से बीजेपी के ओम बिरला 6443 से आगे 

10:36 AM | रायबरेली से राहुल गांधी आगे, अमेठी से स्मृति ईरानी  पीछे

रायबरेली से राहुल गांधी बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह से 39338 वोटों से आगे 
अमेठी से स्मृति ईरानी करीब 14 हजार वोट से पीछे

10: 34 AM| हरियाणा की 10 सीटों के रुझान 
हरियाणा में कांग्रेस 5 सीटों पर आगे
हरियाणा में बीजेपी 5 सीटों पर आगे
हरियाणा में AAP 1 सीट पर आगे

पंजाब में कांग्रेस 7 सीटों पर आगे
 

10: 23 AM | यूपी के इलाहाबाद और फूलपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आगे

मतगणना के प्रारंभिक रुझानों में इलाहाबाद सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के उज्ज्वल रमण सिंह से महज 762 मतों से आगे हैं।

निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक नीरज त्रिपाठी 10,479 मतों के साथ उज्ज्वल रमण सिंह से 762 मतों से आगे हैं। वहीं उज्ज्वल रमण सिंह 9,717 मत प्राप्त कर पीछे हैं।

इसी तरह, फूलपुर सीट से भाजपा के प्रवीण पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के अमरनाथ मौर्य से 1,256 मतों से आगे हैं।

10:20: Mainpuri Lok Sabha Result: मैनपुरी में सपा प्रत्याशी आगे
मैनपुरी लोकसभा की जसवंतनगर विधानसभा में सपा प्रत्याशी आगे
जसवंतनगर विधानसभा से 
सपा - डिंपल यादव -4113
भाजपा - जयवीर सिंह -2755
बसपा - शिवप्रसाद यादव - 486

10: 16 AM| Assam Lok Sabha Election Results 2024 Live Updates: एनडीए नौ सीटों पर आगे
असम में सत्तारूढ़ एनडीए (भाजपा, एजीपी और यूपीपीएल) नौ सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी चार सीटों पर आगे चल रही है, जबकि एक निर्वाचन क्षेत्र में एक स्वतंत्र उम्मीदवार आगे है।

10 :15 AM | Mandi Lok Sabha Election Results Live Updates: कंगना रनौत आगे

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह से आगे चल रही हैं. बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत 14,734 वोटों से आगे चल रही हैं.

10:10 AM | पीएम मोदी  निकले आगे

पीएम मोदी वाराणसी सीट से आगे.
डिंपल यादव 16592 वोटों से आगे. 
कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा अमेठी संसदीय क्षेत्र से 9590 वोटों से आगे. 
अररिया से बीजेपी के प्रदीप सिंह 141 वोटों से आगे चल रहे हैं
पीलीभीत से जितिन प्रसाद 12371 वोट से आगे
पटना साहिब लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद 5218 वोट से आगे
अमित शाह गांधीनगर सीट से 2 लाख से ज्यादा वोटों से आगे

10: 03 AM |रुझानों में NDA 301, INDIA 221, अन्य 21

9: 50 AM | Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: सपा-कांग्रेस के आगे बढ़ने से भाजपा मुश्किल में

भारत निर्वाचन आयोग के पहले के रुझानों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बीजेपी को झटका लगा है. भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए अब 34 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि सपा-कांग्रेस 80 विधानसभा क्षेत्रों में से 37 सीटों पर आगे चल रही है।

9: 32 AM | Haryana Lok Sabha Election Results Live Updates: कांग्रेस-आप भाजपा को दे रही  चुनौती, कांटे की टक्कर के आसार

हरियाणा लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कांग्रेस-आप गठबंधन से कड़ी चुनौती मिल रही है. लोकसभा की 10 सीटों में से कांग्रेस चार सीटों पर आगे चल रही है जबकि बीजेपी छह सीटों पर आगे चल रही है. आप और कांग्रेस पहली बार गठबंधन में हरियाणा लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

9: 30 AM | PM मोदी वाराणसी सीट से पीछे चल रहे हैं. कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय 6223 वोटों से आगे

09: 26 AM : दिल्ली की 7 में से 7 सीटों पर बीजेपी आगे
 

9:23 AM | INDIA-NDA के बीच कांटे की टक्कर

INDIA-NDA के बीच कांटे की टक्कर, NDA 244, INDIA 243 सीटों पर आगे 

9: 20 AM|  Jammu And Kashmir Lok Sabha Election Results Live Updates: अनंतनाग-राजौरी सीट से मेहबूब मुफ्ती पीछे

अनंतनाग-राजौरी सीट से पीडीपी प्रमुख और लोकसभा उम्मीदवार महबूबा मुफ्ती नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार से पीछे चल रही हैं। बीजेपी दो सीटों पर, नेशनल कॉन्फ्रेंस दो सीटों पर और निर्दलीय एक सीट पर आगे चल रहे हैं.

9:03 AM| शुरुआती रुझानों में अमित शाह 7311 वोटों से आगे 

केंद्रीय गृह मंत्री और गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अमित शाह 7311 वोटों से आगे चल रहे हैं.

8: 57 AM | ECI के आधिकारिक रुझान एनडीए को बढ़ते बनाते दिखा रहे

सुबह 8.55 बजे तक ईसीआई के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 63 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 20 सीटों पर आगे चल रही है, आप 5 सीटों पर आगे चल रही है, समाजवादी पार्टी 5 सीटों पर आगे चल रही है।
 

photophoto

राजस्थान के कोटा से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहले रुझान में पीछे चल रहे है.  कांग्रेस के प्रह्लाद गुंजल आगे

8:50 AM |पहले रुझानों में कौन कितनी सीटों पर आगे

NDA गठबंधन- 244 सीटों पर आगे
INDIA गठबंधन- 145 सीटों पर आगे

8:45 AM | कौन-कौन आगे

उत्तराखंड की तीन सीटों पर बीजेपी आगे
पंजाब में आम आदमी पार्टी 5 सीटों पर आगे
एमपी की सभी सीटों पर बीजेपी आगे

जालंधर से कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी आगे
दिल्ली से बीजेपी के मनोज तिवारी आगे चल रहे हैं

8:37 AM| पश्चिम बंगाल की 17 सीटों पर बीजेपी आगे

शुरुआती रुझानों में बंगाल की 17 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है.

8:35 AM| कौन किस सीट से आगे

चंडीगढ़- कांग्रेस के मनीष तिवारी आगे
जोधपुर- बीजेपी के गजेंद्र शेखावत आगे
मंडी- बीजेपी की कंगना आगे
छिंदवाड़ा- कमलनाथ के बेटे पीछे
विदिशा- शिवराज सिंह आगे
आसनसोल- शत्रुघ्न सिन्हा आगे
गाजियाबाद- बीजेपी के अतुल गर्ग आगे
लखनऊ- राजनाथ सिंह आगे

8:30 AM | पोस्टल बैलट रुझानों में बीजेपी 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही 
 
पोस्टल बैलेट रुझानों से पता चला है कि बीजेपी/एनडीए 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है, जबकि इंडिया/कांग्रेस 103 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 20 सीटों पर आगे चल रहे हैं.

8:30 AM |  पंजाब के लुधियाना से राजा वारिंग आगे चल रहे हैं. पहले बीजेपी प्रत्याशी रवनीत बिट्टू आगे चल रहे थे.

8:25 AM | पंजाब में बीजेपी 3 सीटों से आगे

पंजाब के  खडुर साहिब से  अमृतपाल सिंह आगे चल रहे हैं. बता दे कि ् अमृतपाल सिंह अभी डिब्रूगढ़ में बंद है. 

साढ़े 8 बजे EVM खुलने शुरु होंगे.

8:25 AM |रायबरेली-अमेठी लोकसभा नतीजे: राहुल गांधी, स्मृति ईरानी अपनी-अपनी सीटों पर आगे

कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी रायबरेली सीट से आगे चल रहे हैं जबकि स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से आगे चल रही हैं. राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से भी आगे चल रहे हैं.

8:20 AM| शुरुआती रुझानों में कौन कौन आगे?

काराकाट से पवन सिंह आगे.
विदिशा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान आगे.
मुंबई से भाजपा पायूष गोयल आगे.
हमीरपुर से अनुराग ठाकुर आगे. 
उन्नाव से INDIA गठबंधन प्रत्याशी अन्नू टण्डन आगे. 

कांग्रेस के शशि थरूर भी आगे
वायनाड से राहुल गांधी आगे

8: 16 AM | शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि एनडीए 60 सीटों पर आगे चल रही है जबकि इंडिया 26 सीटों पर आगे चल रही है। 

8:16 AM | वाराणसी से पीएम मोदी, वायनाड से राहुल आगे

वाराणसी से पीएम मोदी आगे चल रहे हैं. वायनाड से राहुल गांधी आगे चल रहे हैं. 

8: 15 AM |  पहली बार चुनाव लड़ रहीं कंगना रनौत भी मंडी से पहले रुझान में आगे हैं.

 8: 10 AM | पहले रुझान में नागपुर से नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं. बता दे कि नागपुर कांग्रेस का गढ़ रहा है.  वहीं रायबरेली से राहुल गाँधी आगे चल रहे है और मैनपूरी से डिंपल यादव आगे चल रही हैं.

8:05 AM | कानपूर से बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. पहले रुझान में यूपी में NDA आगे. इंडिया दूसरे नंबर पर.

8:01 AM | हर बटन से कमल खिल रहा है-बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा

 बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "हर बटन से कमल खिल रहा है और उस कमल पर महालक्ष्मी का स्वरूप दिखाई दे रहा है... INDI गठबंधन ने 1 जून को बैठक भी कर ली है। हमें उम्मीद थी कि इतने आत्मविश्वास के साथ बोल रहे हैं तो कम से कम नेता तो चुन लेंगे लेकिन ना नेता है ना नीति है ना नियत है।"

8: 00 AM | वोटों की गिनती शुरू हुई थोड़ी देर में आएंगे रुझान

7: 45 |Lok Sabha Elections 2024 Results LIVE: वोटों की गिनती के लिए पूरी तैयारी

कुछ ही देर में शुरू होगी वोटो की गिनती आने लगेंगे पहले रुझान 

7: 43 AM | 2024 के लिए एग्जिट पोल नतीजे-एग्जिट पोल में NDA सरकार का अनुमान

एग्जिट पोल ने एनडीए और इंडिया के लिए अलग-अलग संख्या की भविष्यवाणी की है, लेकिन उन सभी ने भविष्यवाणी की है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बन सकते हैं। 

  • रिपब्लिक टीवी पीएमएआरक्यू एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 359 सीटें जीतने का अनुमान है, जबकि इंडिया ब्लॉक 154 सीटें जीत सकता है। 
  • वहीं आजतक-एक्सिस माय इंडिया ने एनडीए को 381 और इंडिया को 148 सीटें दी हैं. 
  • इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया  ने एनडीए को 361-401 और इंडिया को131-166 सीटें दी हैं. 
  • एबीपी-सी-वोटर्स के मुताबिक, एनडीए को 368 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया को 167 सीटें मिलने का अनुमान है। 
  • न्यूज 24-चाणक्य ने एनडीए को 400 सीटें और भारत को 107 सीटें दी हैं।
     

7: 25 AM | नतीजों से पहले पूजा-अर्चना में जुटे नेता

दिल्ली के चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की।
बिहार की राजधानी पटना में लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन किया।
 

7:23 AM| नतीजों से पहले बांसुरी स्वराज ने बिड़ला मंदिर में की पूजा-अर्चना 

नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने दिल्ली में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) में पूजा-अर्चना की।

7:17 AM  |हरियाणा के नूंह में मतगणना केंद्र पर बढाई गई सुरक्षा

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के मद्देनजर हरियाणा के नूंह में मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढाई गई। केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई है।

7: 13 AM | बिहार के कई जिलों में धारा 144 लागू

लोकसभा चुनाव नतीजों  के लिए वोटो की गिनती सुबह 8 बजे से की जाएगी. वहीं  नतीजों के चलते बिहार के कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है. इसके अलावा जीत के जुलूस पर भी रोक लगा दी गई है. पटना में भी धारा 144 लागू है. 

6:55 AM | चुनाव आयोग सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू करेगा। लोकसभा की कुल 543 सीटें हैं और बहुमत के लिए 272 सीटें जरूरी हैं।

गौरतलब है कि एक तरफ बीजेपी जीत की हैट्रिक का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ इंडिया अलायंस भी केंद्र की सत्ता में आने का दावा कर रही है.

(For More News Apart From Lok Sabha Election India Results 2024 Highlight News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM