खबरे |

खबरे |

अमेरिकी हवाई क्षेत्र में दिखा चीनी जासूसी गुब्बरा
Published : Feb 3, 2023, 10:21 am IST
Updated : Feb 3, 2023, 10:21 am IST
SHARE ARTICLE
Chinese spy balloon seen in US airspace
Chinese spy balloon seen in US airspace

रक्षा अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी तक हमें पता चला है कि गुब्बारे का इस्तेमाल खुफिया जानकारी हासिल करने के मकसद से किया गया।

वाशिंगटन : अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने बताया कि अमेरिका के हवाई क्षेत्र में एक कथित चीनी जासूसी गुब्बारा देखा गया, जिसका आकार ‘‘तीन बसों’’ के बराबर बताया जा रहा है। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन की चीन यात्रा से कुछ दिन पहले यह घटना हुई है।

पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने बृहस्पतिवार को यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘अमेरिकी सरकार को एक जासूसी गुब्बारे का पता चला है और उस पर नज़र रखी जा रही है जो अभी अमेरिका के हवाई क्षेत्र में उड़ रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नोराड (नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड) उस पर करीबी नजर बनाए है।’’

उन्होंने कहा कि गुब्बारे को बृहस्पतिवार को मोंटाना में देखा गया था और इसका आकार ‘‘तीन बसों के बराबर’’ बताया जा रहा है। पैट राइडर ने कहा, ‘‘गुब्बारे के बारे में पता चलते ही अमेरिकी सरकार ने संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए तुरंत कार्रवाई की।’’ उन्होंने कहा कि गुब्बारा वाणिज्यिक हवाई क्षेत्र से काफी ऊंचाई पर है और इससे जमीन पर लोगों को कोई खतरा नहीं है।

एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को इस घटना के बारे में जानकारी दी गई है। पेंटागन इससे निपटने के लिए तमाम विकल्पों पर गौर कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिली और अमेरिकी उत्तरी कमान के जनरल ग्लेन वैनहर्क ने जमीन पर लोगों की सुरक्षा को संभावित खतरे के मद्देनजर ‘‘त्वरित कार्रवाई’’ करने को कहा है।

रक्षा अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी तक हमें पता चला है कि गुब्बारे का इस्तेमाल खुफिया जानकारी हासिल करने के मकसद से किया गया। संवेदनशील सूचनाओं को विदेशियों के हाथ लगने से रोकने के लिए हम कार्रवाई कर रहे हैं।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM