खबरे |

खबरे |

Russia Ukraine War: बाइडन बोले, "यूक्रेन में युद्ध अहम चरण में, यूक्रेन के लोगों बचाने लिए हमें कुछ करना होगा.."
Published : Jan 6, 2023, 11:08 am IST
Updated : Jan 6, 2023, 11:08 am IST
SHARE ARTICLE
Russia Ukraine War: Biden said,
Russia Ukraine War: Biden said, "The war in Ukraine is at a critical stage, we have to do something to save the people of Ukraine

बाइडन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ अभी, यूक्रेन में युद्ध एक अहम चरण में है। यूक्रेन के लोगों को रूस के आक्रमण से बचाने लिए हम जो कुछ कर सकते हैं हमें करना

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूक्रेन में युद्ध अब अहम चरण में है। अमेरिका और जर्मनी ने यूक्रेन के लिए अतिरिक्त समर्थन की घोषणा भी की है। 

बाइडन ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘ अभी, यूक्रेन में युद्ध एक अहम चरण में है। यूक्रेन के लोगों को रूस के आक्रमण से बचाने लिए हम जो कुछ कर सकते हैं हमें करना होगा। रूस अपनी कार्रवाई धीमी नहीं कर रहा है। वे अब भी उतनी ही बर्बर कार्रवाई कर रहे हैं, जितनी साल भर पहले कर रहे थे और वे पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।’’

इससे पहले दोपहर में बाइडन ने यूक्रेन के बारे में जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के साथ लंबी बातचीत की।

उन्होंने कहा, ‘‘ जापान सहित कई देश हैं जो हमारे समान ही विधारधारा रखते हैं। हमने आगे की कार्रवाई पर बातचीत की।’’ बाइडन ने कहा, ‘‘ आज हमने संयुक्त रूप से घोषणा की कि हम यूक्रेन के लिए अपना समर्थन बढ़ाने जा रहे हैं। हम यूक्रेन को ‘ब्रैडली इन्फैंट्री फाइटिंग व्हीकल’ और जर्मनी उन्हें ‘मार्डर इन्फैंट्री फाइटिंग व्हीकल’ प्रदान करने जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इसके अलावा हम यूक्रेन को रूसी हवाई हमलों से बचने में भी मदद करेंगे। जर्मनी ने आज घोषणा की है कि वह यूक्रेन को हवाई हमलों से निपटने के लिए एक ‘पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली’ प्रदान करने जा रहा है। हम अतिरिक्त पैट्रियट वायु रक्षा बैटरी प्रदान करेंगे। वे काम करते हैं और जल्द रूस को भी इसका एहसास होगा। वे अच्छा काम करते हैं और उनसे बहुत मदद मिलेगी।’’

साथ ही बाइडन और स्कोल्ज़ ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के आक्रमण पर अपने विचार साझा किए और यूक्रेन की संप्रभुता व स्वतंत्रता के लिए अपना समर्थन दोहराया। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, ‘‘ उन्होंने रूस की आक्रामकता के खिलाफ यूक्रेन और यूक्रेन के लोगों के साथ अपनी एकजुटता दोहराई।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM