खबरे |

खबरे |

New York Earthquake: न्यूयॉर्क में महसूस किए गए भूकंप के झटके; समुद्र में उठी ऊंची लहरें
Published : Apr 6, 2024, 9:51 am IST
Updated : Apr 6, 2024, 9:51 am IST
SHARE ARTICLE
 4.8 magnitude earthquake hits New York news in hindi
4.8 magnitude earthquake hits New York news in hindi

उन्होंने कहा कि अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं मिली है.

 Earthquake in New York: अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि शुक्रवार सुबह न्यूयॉर्क शहर के घनी आबादी वाले महानगरीय क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बीच, भूकंप के कारण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक कुछ देर के लिए बाधित हो गयी. निवासियों ने बताया कि उन्होंने पूर्वी तट पर समुद्र में ऊंची लहरें उठती देखीं.

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 4.8 थी और इसका केंद्र न्यूयॉर्क से लगभग 45 मील पश्चिम में लेबनान, न्यूजर्सी के पास था।

To get all the latest updates, join us on Whatsapp Broadcast Channel.   

न्यूयॉर्क सिटी अग्निशमन विभाग ने कहा कि शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए और विभाग को इमारतों के हिलने की खबरें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं मिली है.

निवासियों ने मैनहट्टन, ब्रुकलिन, कैलिफोर्निया, बाल्टीमोर, फिलाडेल्फिया, कनेक्टिकट और पूर्वी तट के अन्य क्षेत्रों में झटके महसूस किए। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि पूरे राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

होचुल ने कहा, "मेरी टीम भूकंप के प्रभाव और संभावित नुकसान का आकलन कर रही है और हम जनता को बाद में सूचित करेंगे।"

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक में पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा हो रही थी और कमरे में राजनयिकों को झटके महसूस होने के बाद कुछ देर के लिए बैठक बाधित हुई।

(For more news apart from 4.8 magnitude earthquake hits New York news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM