खबरे |

खबरे |

अमेरिका : विमान हादसे में भारतीय मूल की महिला की मौत, उसकी बेटी घायल
Published : Mar 7, 2023, 11:30 am IST
Updated : Mar 7, 2023, 11:30 am IST
SHARE ARTICLE
America: Indian-origin woman killed in plane crash, her daughter injured (प्रतिकात्मक फोटो)
America: Indian-origin woman killed in plane crash, her daughter injured (प्रतिकात्मक फोटो)

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि इस हादसे में रोमा की मौत हो गई और रीवा एवं 23 वर्षीय पायलट प्रशिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।

न्यूयॉर्क : अमेरिका के न्यूयॉर्क क्षेत्र में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से भारतीय मूल की एक महिला की मौत हो गई और उसकी बेटी एवं पायलट प्रशिक्षक घायल हो गए। ‘एनबीसी न्यूयॉर्क’ टीवी चैनल ने बताया कि रोमा गुप्ता (63) और उसकी बेटी रीवा गुप्ता (33) रविवार को एक छोटे विमान में सवार थे। विमान के पायलट ने कॉकपिट में धुएं की जानकारी दी और उसके कुछ ही देर बाद लॉन्ग आइलैंड में मकानों के निकट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि इस हादसे में रोमा की मौत हो गई और रीवा एवं 23 वर्षीय पायलट प्रशिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डैनी वैजमैन फ्लाइट स्कूल के अटॉर्नी ओलेह डेकायलो ने कहा कि पायलट के पास सभी आवश्यक प्रमाणपत्र और रेटिंग थीं तथा दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के पिछले सप्ताह ही दो कड़े निरीक्षण किए गए थे। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड जांच करेगा। संघीय विमानन प्रशासन भी इस मामले की जांच कर रहा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM