खबरे |

खबरे |

Nepal News: नेपाल में सड़क हादसे में दो भारतीय समेत 12 लोगों की मौत, 23 घायल
Published : Jan 13, 2024, 3:54 pm IST
Updated : Jan 13, 2024, 3:54 pm IST
SHARE ARTICLE
12 people including two Indians killed, 23 injured in road accident in Nepal
12 people including two Indians killed, 23 injured in road accident in Nepal

मृतकों में दो भारतीय नागरिक शामिल हैं।'' इस हादसे में कुल 23 लोग घायल हो गए।

Nepal News: नेपाल के लुम्बिनी प्रांत में एक बस के राप्ती नदी में गिर जाने से दो भारतीय नागरिक समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी।

‘द काठमांडू पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात हुई जब नेपालगंज से काठमांडू जा रही बस पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर भगलुबंग पुल से नीचे राप्ती नदी में गिर गई। रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘एक बस के राप्ती नदी में गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो भारतीय नागरिक शामिल हैं।'' इस हादसे में कुल 23 लोग घायल हो गए।

पुलिस उप निरीक्षक सुंदर तिवारी ने कहा, "सभी घायलों को इलाज के लिए कोहलपुर के नेपालगंज मेडिकल टीचिंग अस्पताल ले जाया गया।" पुलिस ने बताया कि हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। बस चालक लाल बहादुर नेपाली(28) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM