खबरे |

खबरे |

अमेरिका: भारतीय-अमेरिकी किशोर ने ‘गोल्डन गेट ब्रिज’ से लगाई छलांग
Published : Dec 15, 2022, 11:01 am IST
Updated : Dec 15, 2022, 11:01 am IST
SHARE ARTICLE
America: Indian-American teenager jumps from 'Golden Gate Bridge'
America: Indian-American teenager jumps from 'Golden Gate Bridge'

पुल पर 16 वर्षीय लड़के की साइकिल, फोन और बस्ता मिला है। ऐसा माना जा रहा है कि 12वीं कक्षा का छात्र मंगलवार शाम चार बजकर 58 मिनट पर पुल से कूदा था।

वाशिंगटन :  भारतीय-अमेरिकी किशोर ने सैन फ्रांसिस्को के मशहूर ‘गोल्डन गेट ब्रिज’ से कथित तौर पर छलांग लगा दी। उसके माता-पिता और अमेरिकी तटरक्षक के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुल पर 16 वर्षीय लड़के की साइकिल, फोन और बस्ता मिला है। ऐसा माना जा रहा है कि 12वीं कक्षा का छात्र मंगलवार शाम करीब चार बजकर 58 मिनट पर पुल से कूदा था।

तटरक्षकों ने बताया कि पुल से ‘‘किसी व्यक्ति’’ के कूदने की सूचना मिलने के बाद उन्होंने खोज एवं बचाव अभियान चलाया। लड़के के जीवित होने की संभावना बेहद कम है।

समुदाय के नेता अजय जैन भूटोरिया ने बताया कि किसी भारतीय-अमेरिकी के कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश में गोल्डन ब्रिज से छलांग लगाने का यह चौथा मामला है।

‘ब्रिज रेल फाउंडेशन’ के अनुसार, पिछले साल यहां से कूदकर 25 लोगों ने आत्महत्या की। 1937 में पुल के खुलने के बाद से यहां करीब दो हजार आत्महत्या के मामले सामने आए हैं।

राज्य सरकार 1.7 मील लंबे पुल के दोनों ओर 20 फुट चौड़ा लोहे का जाल लगाने का काम कर रही है। इसका काम इस साल जनवरी तक पूरा होना था, लेकिन यह अभी तक नहीं हो पाया है। इसकी निर्माण लागत 13.72 करोड़ डॉलर से बढ़कर करीब 38.66 करोड़ डॉलर हो गई है। इस परियोजना का काम 2018 में शुरू हुआ था।

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM