खबरे |

खबरे |

भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर ने मरीजों को अवैध दवाएं लिखने का जुर्म किया कबूल
Published : May 16, 2023, 2:42 pm IST
Updated : May 16, 2023, 2:42 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

बयान के अनुसार इन दवाओं में अत्यधिक नशा होता है और आमतौर पर इनका दुरुपयोग किया जाता है।

न्यूयॉर्क (अमेरिका) : अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में 76 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर ने मरीजों को नशीले पदार्थ समेत अवैध दवाएं एवं अन्य चिकित्सकीय परामर्श वाले पर्चे लिखने के एक पुराने मामले में अपना जुर्म कबूल लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यूएस अटॉर्नी फिलिप ए. टॉलबर्ट की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मोडेस्टो निवासी स्वतंत्र चोपड़ा ने पिछले बुधवार को वैध चिकित्सकीय उद्देश्य से परे और पेशेवर डॉक्टरी के पेशे से हटकर अवैध दवाएं और चिकित्सकीय सामग्री लिखने का जुर्म कबूल लिया।

बयान के अनुसार इन दवाओं में अत्यधिक नशा होता है और आमतौर पर इनका दुरुपयोग किया जाता है। इसमें कहा गया है कि केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करने वाली ये दवाएं केवल चिकित्सकीय रूप से आवश्यक होने पर ही दी जा सकती हैं।

बयान में कहा गया है कि चोपड़ा ने 2020 में इस मामले के लंबित रहने के दौरान अपना मेडिकल लाइसेंस वापस कर दिया था।

कैलिफोर्निया के पूर्वी जिले के यूएस अटॉर्नी कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यूएस डिस्ट्रिक्ट जज जेनिफर एल. थर्सटन पांच सितंबर को चोपड़ा के मामले में फैसला सुना सकती हैं और दोषी ठहराये जाने पर उन्हें अधिकतम 20 वर्ष की जेल हो सकती है तथा 10 लाख अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM