America Accident News: अमेरिका में एक सड़क हादसे में तीन भारतीय छात्रों की मौत

खबरे |

खबरे |

America Accident News: अमेरिका में एक सड़क हादसे में तीन भारतीय छात्रों की मौत
Published : May 16, 2024, 5:10 pm IST
Updated : May 16, 2024, 5:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Three Indian students died in a road accident in America
Three Indian students died in a road accident in America

मृत छात्रों में एक युवा लड़का और दो लड़कियां शामिल हैं.

America Accident News:  अमेरिका से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां बीते दिन जॉर्जिया के अल्फारेटा में एक भयानक हादसे में  तीन  भारतीय छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने के बाद पलट गई और ये बड़ा हादसा हो गया.

हादसे में दो अन्य घायल हुए है। हादसे का शिकार हुए सभी छात्रों की उम्र करीब 18 साल थी. मृत छात्रों में एक युवा लड़का और दो लड़कियां शामिल हैं. उनकी पहचान आर्यन जोशी, शरिया अवसारला और अवनि शर्मा के रूप में की गई है। 

Manali Girlfriend Murder: प्रेमिका को मनाली ले गए युवक ने होटल में की प्रेमिका की हत्या, बैग में मिला शव

हादसे में घायल छात्रों की पहचान ऋत्वक संपल्ली और मोहम्मद लियाकत के रूप में हुई है। पुलिस का मानना ​​है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ होगा। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जिस कार में छात्र यात्रा कर रहे थे, उसके चालक ने पूरी गति से स्टीयरिंग पर नियंत्रण खो दिया और कार सड़क के किनारे एक पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। 

(For more news apart from Three Indian students died in a road accident in America, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM

अमृतसर में हो रही समलैंगिक परेड को लेकर छिड़ा विवाद |Gay Parade in Amritsar

08 Apr 2025 5:45 PM

Spokesman Di Sath :इस गांव में फैक्ट्री बांट रही है मौत! हर घर में कैंसर, पीलिया के मरीज| Nimrat Kaur

08 Apr 2025 5:44 PM