खबरे |

खबरे |

Dubai Flood News: दुबई में बाढ़! एयरपोर्ट और सड़कों पर भरा पानी, 18 लोगों की मौत
Published : Apr 17, 2024, 8:34 am IST
Updated : Apr 17, 2024, 8:34 am IST
SHARE ARTICLE
Flood in Dubai Water filled at airport and roads news in hindi
Flood in Dubai Water filled at airport and roads news in hindi

भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। बाढ़ के कारण 18 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

Dubai Flood News in Hindi: संयुक्त अरब अमीरात में मंगलवार को भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। अबू धाबी, दुबई और अल ऐन जैसे शहरों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। कई प्रमुख राजमार्गों और हवाई अड्डों पर पानी भर गया। जिससे जहाजों के यातायात पर भी असर पड़ा। इस बीच यूएई के पड़ोसी ओमान में भी भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। बाढ़ के कारण 18 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सोमवार और मंगलवार की रात से ही तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें बाधित हुईं। दुबई हवाई अड्डे को दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक माना जाता है। संयुक्त अरब अमीरात में मंगलवार तक 120 मिमी (4.75 इंच) से अधिक बारिश दर्ज की गई। शहरों की सड़कें पानी से लबालब नजर आईं।

भारी बारिश और तूफ़ान के कारण स्कूल बंद कर दिए गए हैं। अधिकांश सरकारी कार्यालय भी बंद रहे। सड़कों पर पानी भर जाने से कई गाड़ियां फंसी नजर आईं। कुछ लोगों के घरों में भी पानी घुस गया, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। खराब मौसम को देखते हुए दुबई पुलिस ने सार्वजनिक सुरक्षा एडवाइजरी जारी कर लोगों को चेतावनी दी थी।

बुधवार सुबह तक जारी रहेगी बारिश 
मौसम विभाग की सलाह के मुताबिक, बुधवार सुबह तक बारिश और तूफान की स्थिति जारी रह सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बेवजह घरों से बाहर न निकलें। बारिश के कारण एयरपोर्ट के साथ-साथ कई मॉल, मेट्रो स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थान पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं।

 (For more news apart from Flood in Dubai Water filled at airport and roads news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM