खबरे |

खबरे |

परिवर्तनों के माध्यम से ब्रिटेन का नेतृत्व करने के लिए मैं सही प्रधानमंत्री हूं : ऋषि सुनक
Published : Aug 18, 2023, 11:08 am IST
Updated : Aug 18, 2023, 11:08 am IST
SHARE ARTICLE
Rishi Sunak(file photo)
Rishi Sunak(file photo)

कहा कि मुद्रास्फीति का 7.9 प्रतिशत से गिरकर 6.8 प्रतिशत पर आना इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

लंदन: परिवार के साथ कैलिफोर्निया से छुट्टी मनाकर लौटे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि तेजी से होते प्रौद्योगिकी परिवर्तन और कठिन आर्थिक चुनौतियों के समय में वह देश के शीर्ष पद के लिए सही व्यक्ति हैं। बुधवार को ‘द टाइम्स’ के साथ एक साक्षात्कार में 43 वर्षीय नेता ने नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों की ओर इशारा करते हुए कहा कि मुद्रास्फीति का 7.9 प्रतिशत से गिरकर 6.8 प्रतिशत पर आना इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

सुनक ने कहा, ‘‘प्रौद्योगिकी क्षेत्र में परिवर्तन से देश को लाभान्वित करने के लिहाज से मुझे लगता है कि मैं सही व्यक्ति और सही प्रधानमंत्री हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ब्रिटेन वह देश है जो प्रौद्योगिकी में परिवर्तनों से लाभान्वित होता है, यही वह जगह है जहां वे कंपनियां स्थापित हो रही हैं, जहां वे बढ़ रही हैं, जहां वे निवेश कर रही हैं, जहां वे नौकरियां सृजित कर रही हैं।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM