खबरे |

खबरे |

Kenya Military Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के सेना प्रमुख सहित 9 की मौत, देश में तीन दिन का शोक
Published : Apr 19, 2024, 11:41 am IST
Updated : Apr 19, 2024, 11:41 am IST
SHARE ARTICLE
Kenya Military Helicopter Crash 9 people including Army Chief Francis Omondi Ogola died
Kenya Military Helicopter Crash 9 people including Army Chief Francis Omondi Ogola died

61 वर्षीय ओगोला सेवा के दौरान मरने वाले देश के पहले सैन्य प्रमुख हैं।

Kenya Military Helicopter Crash News: केन्या के सेना प्रमुख फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला की गुरुवार देर रात हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। उनके साथ हेलीकॉप्टर में सवार 9 अन्य लोगों की भी मौत हो गई. केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने टेलीविज़न संबोधन में इस घटना की जानकारी दी. उन्होंने शुक्रवार से अगले तीन दिनों के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है.

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, रूटो ने अपने संबोधन में कहा कि जनरल फ्रांसिस ओगोला और सेना के नौ अन्य सदस्य एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए। हादसे में दो लोग बाल-बाल बच गए। हादसा गुरुवार दोपहर को हुआ. राष्ट्रपति रुटो ने कहा - कमांडर-इन-चीफ के रूप में मेरे लिए और पूरे केन्या रक्षा बलों के लिए यह दुखद समय है। आज देश के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है. हमने अपना एक बहादुर जनरल खो दिया है।

Lok Sabha Election 2024: जानें कौन हैं सहारनपुर की पोलिंग एजेंट ईशा अरोड़ा, जिनकी तस्वीरें हो रही वायरल

रूटो  के अनुसार, सैन्य प्रमुख ओगोला देश के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों से मिलने और स्कूल नवीकरण कार्य का निरीक्षण करने के लिए दोपहर में नैरोबी से रवाना हुए। हालांकि, उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच अधिकारियों की एक टीम को मौके पर भेजा गया है। मृतकों के शव भी गुरुवार देर रात नैरोबी लाए गए।

राज्य प्रसारक केन्या ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (केबीसी) के अनुसार, 61 वर्षीय ओगोला सेवा के दौरान मरने वाले देश के पहले सैन्य प्रमुख हैं। वह 1984 में केन्या रक्षा बलों में शामिल हुए। केन्या वायु सेना में नियुक्त होने से पहले ओगोला 1985 में सेकेंड लेफ्टिनेंट बने। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने 2023 में ओमोंडी ओगोला को जनरल पद पर पदोन्नत किया। ओगोला को रक्षा बल का प्रमुख नियुक्त किया गया। इससे पहले वह रक्षा बल के उपप्रमुख के पद पर थे।

(For more news apart from Kenya Military Helicopter Crash 9 people including Army Chief Francis Omondi Ogola died, stay tuned to Rozana Spokesman hindi) 
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM