खबरे |

खबरे |

अमेरिका : टेलीकॉल के जरिए धोखाधड़ी करने के जुर्म में दो भारतीयों को 41 महीने की जेल
Published : Sep 20, 2023, 1:00 pm IST
Updated : Sep 20, 2023, 1:00 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

ये साजिशकर्ता पीड़ितों को धन भेजने के लिए राजी करने के वास्ते कई हथकंडे अपनाते थे।

वाशिंगटन: अमेरिका में लोगों को टेलीकॉल करके उनसे अवैध रूप से 12 लाख डॉलर की उगाही करने की साजिश में संलिप्तता को लेकर दो भारतीय नागरिकों को 41 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। अमेरिका के एक वकील ने यह जानकारी दी।.

वकील फिलिप आर सेलिंगर ने मंगलवार को बताया कि आरुशोबिक मित्रा (29) और गर्विता मित्रा (25) ने टेलीकॉल के जरिए धोखाधड़ी के मामले में यूएस डिस्ट्रिक्ट जज इस्थर सालास के समक्ष अपना गुनाह कबूल कर लिया था।

सेलिंगर ने कहा, ‘‘प्रतिवादियों और साजिशकर्ताओं ने धोखाधड़ी और धमकियों के जरिए ऐसे नागरिकों को पैसे भेजने के लिए मजबूर किया, जो आसानी से उनके झांसे में आ सकते हैं।’’

अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी के इस मामले में दायर दस्तावेजों और अदालत में दिए गए बयानों के अनुसार, भारत स्थित ये आपराधिक कॉल सेंटर स्वचालित टेलीकॉल के जरिये अमेरिकी नागरिकों, खासकर बुजुर्गों से धन उगाही की मंशा से देशभर में पीड़ितों से संपर्क करते थे।

संघीय अभियोजकों ने बताया कि ये साजिशकर्ता पीड़ितों को धन भेजने के लिए राजी करने के वास्ते कई हथकंडे अपनाते थे। वे सामाजिक सुरक्षा प्रशासन या संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) जैसी एजेंसियों और अन्य विभागों के अधिकारी बनकर पीड़ितों से संपर्क करते थे और उन्हें कानूनी या वित्तीय परिणाम भुगतने की धमकी देकर पैसे देने के लिए राजी करते थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM