खबरे |

खबरे |

इंडोनेशिया के पशु बाजार में कुत्ते, बिल्ली के मांस की बिक्री बंद
Published : Jul 21, 2023, 3:14 pm IST
Updated : Jul 21, 2023, 3:14 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

उनके मांस की बिक्री के अंत की शुक्रवार को घोषणा की।

टोमोहोन: इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के प्राधिकारियों ने क्षेत्र के एक कुख्यात पशु बाजार में कुत्ते-बिल्ली के वध और उनके मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की शुक्रवार को घोषणा की।

प्राधिकारियों ने स्थानीय कार्यकर्ताओं और वैश्विक हस्तियों द्वारा क्षेत्र में कुत्ते-बिल्ली के मांस की बिक्री पर रोक लगाने के लिए वर्षों से चलाए जा रहे अभियान के बीच यह कदम उठाया।

पशु क्रूरता के खिलाफ आवाज उठाने वाले संगठन ह्यूमेन सोसायटी इंटरनेशनल (एचएसआई) ने कहा कि टोमोहोन एक्सट्रीम मार्केट कुत्ते-बिल्ली के वध और उनके मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने वाला इंडोनेशिया का पहला ऐसा पशु बाजार होगा। इस बाजार में कुत्तों और बिल्लियों को जीवित रहते हुए पीटने और जलाने की तस्वीरों ने व्यापक स्तर पर आक्रोश फैला दिया था।

टोमोहोन शहर की मेयर कैरल सेंदुक ने टोमोहोन एक्सट्रीम मार्केट में कुत्ते-बिल्ली के वध और उनके मांस की बिक्री के अंत की शुक्रवार को घोषणा की।

एचएसआई ने कहा कि वह टोमोहोन एक्सट्रीम मार्केट के बूचड़खानो में मौजूद जीवित कुत्ते-बिल्लियों को बचाएगा और उन्हें अभयारण्यों में छोड़ेगा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM