खबरे |

खबरे |

हमास ने बंधक बनाए गए दो अमेरिकी नागरिकों को रिहा किया: राष्ट्रपति बाइडेन
Published : Oct 21, 2023, 9:26 am IST
Updated : Oct 21, 2023, 9:26 am IST
SHARE ARTICLE
Hamas releases two US citizens held hostage: President Biden
Hamas releases two US citizens held hostage: President Biden

मुक्त कराई गई मां-बेटी हमास द्वारा रिहा किए जाने वाले बंधकों में से पहली थीं और 200 से अधिक लोग अब भी बंधक हैं।

वाशिंगटन : इजराइल पर सात अक्टूबर के हमले के बाद हमास द्वारा बंधक बनाए गए दो अमेरिकी नागरिकों को रिहा कर दिया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को यह घोषणा की और आश्वस्त किया कि उनकी सरकार दोनों नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने और उन्हें इस सदमे से उबरने में हर संभव मदद करेगी। बाइडेन ने बंधक बनाई गई एक अमेरिकी महिला और उसकी किशोर बेटी की रिहाई सुनिश्चित करने में कतर और इजराइल की सरकारों के सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया।

इसके तुरंत बाद बाइडेन ने रिहा किए गए दोनों बंधकों और उनके परिवार से फोन पर बात की। राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा, ‘‘इजराइल के खिलाफ सात अक्टूबर को भयावह आतंकवादी हमले के दौरान हमास द्वारा बंधक बनाई गईं दो अमेरिकी नागरिकों की आज हमने रिहाई सुनिश्चित की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे साथी नागरिकों ने पिछले 14 दिनों में एक भयावह कष्ट का सामना किया है और मुझे बहुत खुशी है कि वे जल्द अपने परिवार से फिर से मिलेंगी, जो डर से टूट गए हैं। इन व्यक्तियों और उनके परिवार को इस सदमे से उबरने में अमेरिका सरकार का पूरा समर्थन मिलेगा और इस समय हम सभी को उनकी निजता का सम्मान करना चाहिए।’’

मुक्त कराई गई मां-बेटी हमास द्वारा रिहा किए जाने वाले बंधकों में से पहली थीं और 200 से अधिक लोग अब भी बंधक हैं। बाइडन ने कहा कि हमले के शुरुआती क्षण से उनका प्रशासन हमास द्वारा बंधक बनाए गए अमेरिकी नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे काम कर रहा था और उसने अब भी बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने का प्रयास बंद नहीं किया है।

अमेरिका के विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हमास द्वारा सात अक्टूबर को बंधक बनाए गए दो अमेरिकी नागरिकों को करीब एक घंटा पहले इजराइल के अधिकारियों के हाथ में सुरक्षित सौंप दिया गया।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिकी दूतावास से एक टीम जल्द उनसे संपर्क करेगी। उन्होंने दोनों बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए कतर सरकार का धन्यवाद किया।

वहीं, एसोसिएटेड प्रेस (एपी) की खबर के अनुसार, बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें लगता है कि सऊदी अरब के साथ रिश्ते सामान्य करने की इजराइल की कोशिश को रोकने के कारण हमास ने उस पर हमला किया। बाइडेन ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हमास के इजराइल पर हमला करने के कारणों में से एक यह भी हो सकता है कि... वे जानते थे कि मैं सऊदी के साथ बैठक करने वाला हूं।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने संकेत दिया कि उन्हें लगता है कि हमास के आतंकवादियों ने सात अक्टूबर को घातक हमला इसलिए किया क्योंकि सऊदी इजराइल को मान्यता देना चाहता था और वे औपचारिक रूप से ऐसा करने में सक्षम होने के करीब थे। यरुशलम और रियाद लगातार रिश्ते सामान्य करने की दिशा में करीब पहुंच रहे थे और बाइडन दोनों देशों को साथ लाने में मदद करने के लिए काम कर रहे थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM