खबरे |

खबरे |

अमेरिका के नाइटक्लब में गोलीबारी पर पांच लोगों की मौत, 18 घायल
Published : Nov 21, 2022, 12:33 pm IST
Updated : Nov 21, 2022, 12:33 pm IST
SHARE ARTICLE
Five killed, 18 injured in US nightclub shooting
Five killed, 18 injured in US nightclub shooting

अल पासो काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटार्नी माइकल एलेन ने बताया कि जांचकर्ता अब भी यह पता करने में जुटे हैं कि इस हमले के पीछे क्या मंशा थी।

कोलाराडो स्प्रिंग्स (अमेरिका):  कोलाराडो स्प्रिंग्स के एक समलैंगिक नाइटक्लब में 22 वर्षीय एक बंदूकधारी के हमले में पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि 18 अन्य घायल हो गये। बाद में इस बंदूकधारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रमुख एड्रियन वासक्यूज ने बताया कि शनिवार रात को हुई इस गोलीबारी के बाद ‘क्लब क्यू’ से दो आग्नेयास्त्र बरामद किये गये हैं।

अल पासो काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटार्नी माइकल एलेन ने बताया कि जांचकर्ता अब भी यह पता करने में जुटे हैं कि इस हमले के पीछे क्या मंशा थी। उनके अनुसार जांचकर्ता यह भी देख रहे हैं कि इस घटना के सिलसिले में नफरत आधारित अपराध के तौर पर मुकदमा चलाया जाए या नहीं।

पुलिस ने बंदूकधारी की पहचान एंडर्सन ली आल्ड्रिच के रूप में की है जो हिरासत में है और उसका भी इलाज किया जा रहा है, क्योंकि वह भी घायल हो गया था। वर्ष 2021 में इसी नाम एवं इसी उम्र के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था क्योंकि उसकी मां ने पुलिस में रिपोर्ट की थी कि उसने देशी बम, हथियारों से हमले की धमकी दी थी।

पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि क्या यह वही व्यक्ति है। पुलिस ने बस इतना कहा कि वह यह जांच कर ही है कि क्या संदिग्ध को पहले भी गिरफ्तार किया गया है।

वासक्यूज ने बताया कि शनिवार रात 11 बजकर 57 मिनट पर क्लब क्यू में गोलीबारी की खबर मिली और आधी रात को अधिकारी वहां पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘‘ कम से कम दो साहसिक व्यक्तियों ने बंदूकधारी का सामना किया और उसे गोलीबारी करने से रोका। हम उनके शुक्रगुजार हैं।’’

अधिकारियों ने कहा कि 18 घायलों में कुछ की हालत गंभीर है तथा दो को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। उनके अनुसार कुछ वहां से भागने के दौरान घायल हो गये।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि गोलीबारी के पीछे की मंशा अभी सामने नहीं आ पायी है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता है कि एलजीबीटीक्यू आई प्लस समुदाय को हाल के वर्षों में नफरत आधारित हिंसा का शिकार बनाया गया है। हमें उन असमानता को अवश्य ही हटाना होगा जिसकी वजह से एलजीबीटीक्यू आई प्लस के विरुद्ध हिंसा होती है, हमे नफरत को बर्दाश्त नहीं कर सकते।’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM