खबरे |

खबरे |

अमेरिका : बाइडन दंपत्ति ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए व्हाइट हाउस में निजी रात्रिभोज की मेजबानी की
Published : Jun 22, 2023, 11:10 am IST
Updated : Jun 22, 2023, 11:10 am IST
SHARE ARTICLE
The Biden couple hosted a private dinner for Prime Minister Modi at the White House
The Biden couple hosted a private dinner for Prime Minister Modi at the White House

व्हाइट हाउस के अनुसार, इस दौरान राष्ट्रपति, प्रथम महिला और प्रधानमंत्री ने भारत को समर्पित संगीत का भी आनंद उठाया।

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने बुधवार को व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए निजी रात्रिभोज की मेजबानी की। इस दौरान उन्होंने कई विषयों पर चर्चा की, एक-दूसरे को उपहार दिए और भारत के विभिन्न क्षेत्रों के संगीत का आनंद उठाया। राष्ट्रपति बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने व्हाइट हाउस के साउथ पोर्टिको में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। व्हाइट हाउस में प्रवेश करने से पहले उन्होंने तस्वीरें खिंचवाईं और बातचीत करते भी दिखे।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन का आज व्हाइट हाउस में मेजबानी के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। हमने कई विषयों पर बातचीत की।’’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘ ...जब दोस्त मिलते हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन, प्रथम महिला जिल बाइडन और उनके परिवार के साथ निजी मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व्हाइट हाउस पहुंचे। दोनों नेताओं के लिए घनिष्ठ संबंध साझा करने का अवसर...।’’

व्हाइट हाउस के अनुसार, इस दौरान राष्ट्रपति, प्रथम महिला और प्रधानमंत्री ने भारत को समर्पित संगीत का भी आनंद उठाया। स्थानीय भारतीय नृत्य समूह ‘स्टूडियो धूम’ के युवा नर्तकों ने भी प्रस्तुति दी।  अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और उनके भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल भी इस मौके पर मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को बुधवार को जयपुर के एक मास्टर शिल्पकार द्वारा हस्तनिर्मित एक विशेष चंदन का बक्सा भेंट किया। इसमें भगवान गणेश की मूर्ति और एक दीया (तेल का दीपक) था, जो कोलकाता के चांदी कारीगरों के परिवार की पांचवीं पीढ़ी द्वारा हाथों से बनाया गया है। उन्होंने प्रथम महिला जिल बाइडन को प्रयोगशाला में बनाया गया 7.5 कैरेट का हीरा भी उपहार में दिया। यह हरा हीरा एक पैपियर माचे बॉक्स में रखा हुआ है, जिसे कार-ए-कलमदानी के नाम से जाना जाता है।

इससे पहले दिन में जिल बाइडन ने नेशनल साइंस फाउंडेशन (एनएसएफ) में प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी की थी  जहां उन्होंने शिक्षा तथा कार्यबल को लेकर भारत तथा अमेरिका की साझा प्राथमिकताओं को रेखांकित करने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

बाइडन दंपती व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में 22 जून बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मोदी के लिए राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे, जिसमें 400 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी 22 जून को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे। व्हाइट हाउस के अनुसार, आधिकारिक उपहार के तौर पर राष्ट्रपति और प्रथम महिला प्रधानमंत्री मोदी को 20वीं शताब्दी की शुरुआत की, हाथ से बनी प्राचीन अमेरिकी पुस्तक ‘गैली’ भेंट की।

खबरों के अनुसार, बाइडन दंपति ने एक विंटेज (प्राचीन) अमेरिकी कैमरा भी उपहार में दिया, जिसके साथ जॉर्ज ईस्टमैन के पहले कोडक कैमरे के पेटेंट का एक अभिलेखीय प्रतिकृति प्रिंट और अमेरिकी वन्यजीव फोटोग्राफी की एक (हार्डकवर) पुस्तक भी थी। ‘कलेक्टेड पोएम्स ऑफ रॉबर्ट फ्रॉस्ट’ के एक हस्ताक्षरित प्रथम संस्करण की प्रति भी उन्होंने भेंट की।  अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM