खबरे |

खबरे |

निकोल किडमैन को एएफआई में 49वें ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से किया जाएगा सम्मानित
Published : Nov 23, 2022, 3:50 pm IST
Updated : Nov 23, 2022, 3:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Nicole Kidman to be honored with 49th 'Lifetime Achievement Award' at AFI
Nicole Kidman to be honored with 49th 'Lifetime Achievement Award' at AFI

हॉलीवुड अदाकारा निकोल किडमैन को अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट (एएफआई) अपने 49वें ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से नवाज़ेगा।

लॉस एंजिलिस (अमेरिका) :  हॉलीवुड अदाकारा निकोल किडमैन को अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट (एएफआई) अपने 49वें ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से नवाज़ेगा। एएफआई ने यह घोषणा की है।

किडमैन (55) इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री होंगी।

एएफआई के अनुसार, किडमैन को यह पुरस्कार 10 जून 2023 को लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में गाला ट्रिब्यूट में प्रदान किया जाएगा।

एएफआई बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की अध्यक्ष कैथलीन कैनेडी ने एक बयान में कहा, ‘‘ निकोल किडमैन ने दर्शकों को अपनी कला से मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने अपने करियर में कई मुश्किल विकल्प चुने और हर बार बेहतरीन प्रस्तुति दी। एफआई उन्हें 49वें ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित कर खुश है।’’

निकोल किडमैन ने ‘डेड काम’, ‘मौलिन रूज’, ‘डेज़ ऑफ़ थंडर’, ‘कोल्ड माउंटेन’, ‘आईज़ वाइड शट’ और ‘एक्वामैन’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।

किडमैन को 2003 में आई फिल्म ‘द आवर्स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में ऑस्कर से नवाजा गया था। बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें एक बार बाफ्टा, दो बार एम्मी और छह बार गोल्डन ग्लोब पुरस्कार भी मिला है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM