खबरे |

खबरे |

ब्लिंकन अगले सप्ताह भारत की यात्रा करेंगे, जी20 की बैठक में भाग लेंगे
Published : Feb 24, 2023, 10:21 am IST
Updated : Feb 24, 2023, 10:21 am IST
SHARE ARTICLE
US Secretary of State Antony Blinken (फाइल फोटो)
US Secretary of State Antony Blinken (फाइल फोटो)

विदेश मंत्री तीन मार्च तक भारत में रहेंगे।

वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन जी20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए अगले सप्ताह भारत की यात्रा करेंगे और अमेरिका की ओर से मजबूत भागीदारी की पुष्टि करने के लिए वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

भारत ने पिछले साल एक दिसंबर को जी20 की अध्यक्षता संभाली थी।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बृहस्पतिवार को कहा कि ब्लिंकन जी20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए एक मार्च को नयी दिल्ली जाएंगे। इस बैठक में बहुपक्षवाद को मजबूत करने तथा खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा पर सहयोग बढ़ाने, सतत विकास, मादक पदार्थ के खात्मे, वैश्विक स्वास्थ्य, मानवीय सहायता और आपदा राहत तथा लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

प्राइस ने कहा, ‘‘वह (ब्लिंकन) हमारी मजबूत भागीदारी की पुष्टि करने के लिए भारत सरकार के अधिकारियों और नागरिक समाज के सदस्यों से मुलाकात करेंगे।’’ विदेश मंत्री तीन मार्च तक भारत में रहेंगे। ब्लिंकन 28 फरवरी से दो मध्य एशियाई देशों कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान की यात्रा के बाद भारत पहुंचेंगे।

वह मध्य एशिया के पांच देशों के प्रतिनिधियों के साथ ‘सी5प्लस1’ मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेंगे। इसमें कजाकिस्तान, किर्गिस गणराज्य, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के बीच आर्थिक, ऊर्जा, पर्यावरणीय तथा सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर बातचीत की जाएगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM