खबरे |

खबरे |

Israel Hamas War News : गाजा का बाहरी दुनिया से टूटा संपर्क, इंटरनेट-फोन सेवाएं बंद
Published : Oct 28, 2023, 9:29 am IST
Updated : Oct 28, 2023, 9:29 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

जब 7 अक्टूबर को गाजा ने इजराइल पर हमला किया था तब ही इजराइल ने हमास को पूरी तरह से नष्ट करने की कसम खाई थी।

Israel Hamas War News, Internet-phone services closed in Gaza: गाजा और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध से आम लोगों की जिदंगी में हड़कंप मचा हुआ है. शुक्रवार रात भारी बमबारी के कारण अब गाजा पट्टी में इंटरनेट और फोन सेवाएं बाधित हो गईं, जिससे 23 लाख लोग एक-दूसरे और बाहरी दुनिया से अलग हो गए है। उनका एक-दुसरे से संपर्क नहीं टूट गया है। 

वहीं इज़रायली सेना ने कहा कि वह क्षेत्र में अपनी जमीनी अभियानों बढ़ाने का काम कर रही है। सेना की घोषणा ने संकेत दिया कि वह गाजा पर पूर्ण हमले के करीब पहुंच रही थी। बता दें कि जब 7 अक्टूबर को गाजा ने इजराइल पर हमला किया था तब ही इजराइल ने हमास को पूरी तरह से नष्ट करने की कसम खाई थी।इजराइल ने कहा था कि हमपर हमला गाजा को भारी पड़ेगा हम छोड़ेंगे नही. 

वहीं शुक्रवार की रात लगातार हवाई हमलों से गाजा सिटी का आसमान थर्रा उठा है. अब वहां इंटरनेट, सेल्युलर और लैंडलाइन सेवाएं बंद हैं।

ब्लैकआउट के कारण नए हवाई हमलों में मारे गए और घायल लोगों की संख्या का तुरंत पता नहीं चल पाया है। रेड क्रिसेंट ने कहा कि वह अपनी चिकित्सा टीमों तक नहीं पहुंच पा रहे है और लोग अब एम्बुलेंस को भी कॉल नहीं कर सकते, जिसका अर्थ है कि बचाव टीमों को हमलों में घायल लोगों को ढूंढने के लिए विस्फोटों की आवाज़ का पीछा करना होगा। 

फिलिस्तीनी मरने वालों की संख्या 7,300 से अधिक

फ़िलिस्तीनी, जो कई सप्ताह पहले अधिकांश क्षेत्र में बिजली काट देने की वजह से पहले ही अंधेरे में है। अब फोन-इंटरनेट सेवाएं बंद होने से वे पुरी तरह अलग-थलग हो गए हैं. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाजा में फिलिस्तीनी मरने वालों की संख्या 7,300 से अधिक हो गई है, जिनमें से 60% से अधिक नाबालिग और महिलाएं हैं। 
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM