खबरे |

खबरे |

मौत के मुंह में फंसी थी चीनी नागरिक की जान, भारतीय कोस्‍ट गार्ड ने बचा ली जान
Published : Aug 17, 2023, 12:30 pm IST
Updated : Aug 17, 2023, 12:30 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार PTI
फोटो साभार PTI

नागरिक को दिल का दौरा पड़ा था. उसे उपचार की आवश्यकता थी।

New Delhi: भारतीय तटरक्षक बल ने बृहस्पतिवार को अरब सागर में पनामा के ध्वज वाले जहाज पर सवार चीन के एक नागरिक की जान बचाई.  मदद के लिए की गई कॉल पर कोस्‍ट गार्ड की तरफ से तुरंत रिस्‍पांस किया गया और पनामा के रिसर्च वेसल में फंसे चीनी नागरिक को बचाया गया. इस नागरिक को दिल का दौरा पड़ा था. उसे उपचार की आवश्यकता थी।

तटरक्षक बल ने खराब मौसम के बीच 16 तथा 17 अगस्त की मध्यरात्रि को बचाव अभियान चलाया। बल ने कहा, ‘‘भारतीय तटरक्षक बल ने 16-17 अगस्त की मध्यरात्रि को मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर अरब सागर में पनामा के ध्वज वाले जहाज ‘एमवी डोंग फांग कैन टैन नंबर 2’ से चीन के एक नागरिक को चिकित्सीय आधार पर बचाया।’’ मुंबई में समुद्री बचाव समन्वय केंद्र को सूचना मिली थी कि अनुसंधान जहाज पर सवार चालक दल के सदस्य यिन वेगयांग को दिल का दौरा पड़ा है और उसे तत्काल उपचार की आवश्यकता है।

इसके बाद चीन से संयुक्त अरब अमीरात जा रहे जहाज से फौरन संपर्क किया गया और उसे दूरसंचार माध्यम के जरिए आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी गई।

तटरक्षक बल ने एक बयान में कहा, ‘‘मरीज को आधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर ‘एमके-तृतीय’ से हवाई मार्ग से निकाला गया और उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।’’ उसने कहा कि त्वरित अभियान अंधेरे में चलाया गया और ‘‘समुद्र में एक विदेशी नागरिक की कीमती जान बचायी गयी। यह अभियान भारतीय तटरक्षक बल की ‘हम रक्षा करते हैं’ के सिद्धांत की प्रतिबद्धताओं की पुष्टि करता है।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM